पाकिस्तानी कंपनी को लेकर रैपर बादशाह को मिला नोटिस, दिलाई गई पहलगाम हमले की याद, जानें क्या है मामला?

Badshah: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के निशाने पर हैं। फेडरेशन ने उन्हें एक डिटेल्ड लेटर भेजते हुए उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय म्यूजिकल टूर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और तुरंत स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

अमेरिका में होने वाला बादशाह का शो विवाद में
जानकारी के अनुसार, बादशाह आगामी 19 सितंबर 2025 को अमेरिका के डलास स्थित कर्टिस कल्वेल सेंटर में अपने शो 'बादशाह अनफिनिश्ड टूर' के तहत परफॉर्म करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

Badshah

शो के मालिक का पाकिस्तान से कनेक्शन

दरअसल इस इवेंट का आयोजन 3Sixty Shows नामक कंपनी कर रही है, जिसके मालिक पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं। FWICE ने अपने लेटर में बादशाह को याद दिलाया है कि पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ लगातार आतंकवादी गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

FWICE ने बादशाह को लिखा ऐसा लेटर

लेटर में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का भी जिक्र किया गया है जिसमें हथियारबंद आतंकियों ने बेकसूर 26 पर्यटकों पर गोलियां चला दी थी। इस दर्दनाक घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। फेडरेशन ने इसे देश के खिलाफ जारी हिंसा की दर्दनाक मिसाल बताया है।

बादशाह को पाकिस्तान से दूर रहने का मिला निर्देश

-लेटर में FWICE ने साफ कहा है कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, भारतीय कलाकारों और टेक्नीशियनों को किसी भी ऐसे पेशेवर सहयोग से दूर रहना चाहिए, जिसका सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तानी नागरिकों या संगठनों से हो। ये नियम सीमा पार से जारी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए लागू किया गया है।

-फेडरेशन ने अपने लेटर में लिखा है- हम आपसे इस कार्यक्रम और आयोजकों से आपके संबंध को लेकर तुरंत जवाब की अपेक्षा करते हैं। हमें भरोसा है कि एक जिम्मेदार और सम्मानित भारतीय कलाकार के रूप में आप देश की भावनाओं का सम्मान करेंगे और FWICE व भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+