क्या अब लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं रैपर बादशाह? नाइट क्लब में विस्फोट के बाद सामने आया ये बड़ा सच
Badshah and Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बीच दुश्मनी अब गहरी होती जा रही है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड की गलियों से लेकर पंजाब के गांवों तक में अपना आतंक फैलाने में कामयाब हो रहा है।
साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। हालांकि उसके गुर्गों ने भारत से लेकर विदेश तक में कोहराम मचा रखा है।

सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने से लेकर मुंबई की सड़क पर सरेआम एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी गोली मरने तक की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई पर कनाडा में भी आतंक मचाने का आरोप लगाया गया है। खुद कनाडा पुलिस के अधिकारियों ने ये आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदमियों ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की है।
चंडीगढ़ में दो नाइट क्लबों के बाहर विस्फोट
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को हिरासत में ले रखा है। इस बीच गत 26 नवंबर 2024 (मंगलवार) को चंडीगढ़ में दो नाइट क्लबों के बाहर विस्फोट हुए हैं। इन विस्फोटों की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है।
एक नाइट क्लब फेमस रैपर बादशाह का है
खबर है कि इनमें से एक नाइट क्लब बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह का है। विस्फोट के बाद लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि उसने और रोहित गोदारा ने इस घटना को अंजाम दिया है।
गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि रैपर बादशाह को रंगदारी के लिए कॉल किया गया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके कान खोलने के लिए ये धमाके करवाए गए हैं। इस पोस्ट में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि धमाके की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा लेते हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा ऐसा मंजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 26 इलाके में दो नाइट क्लब, डि ओरा और सेविले मौजूद हैं। सेविले नाइट क्लब में कथित तौर पर रैपर बादशाह की हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि इस विस्फोट से डि ओरा नाइट क्लब की खिड़कियों के शीशे बुरी तरह से टूट गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति नाइट क्लब की ओर कुछ फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। उसके बाद धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है।
मई 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों ने फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में हत्या कर दी थी। मूसेवाला को कई गोलियां मारी गई थीं। इस हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद बिश्नोई ने मूसेवाला से दुश्मनी की बात स्वीकार की थी लेकिन हत्या करवाने के आरोप से इनकार किया था। उसने साफ कहा था कि इस हत्याकांड के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications