Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने मचाई धूम, ओपनिंग डे पर कर डाला ऐसा कलेक्शन
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2024, ईद के खास मौके पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
'बड़े मियां छोटे मियां' की बॉक्स ऑफिस पर धूम
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर सही बिजनेस कर रही है। भारत के साथ साथ विदेश में भी इस फिल्म की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अच्छा साबित हुआ है। फिलहाल फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है।

विलेन के किरदार में नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन
आपको बता दें कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्शन से भरपूर मूवी है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में विलेन के रूप में मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई दे रहे हैं। विलेन के किरदार में पृथ्वीराज को बहुत पसंद किया जा रहा है।
'बड़े मियां छोटे मियां' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' ने भारत में कुल 15.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि के ये ईद की छुट्टी के हिसाब से काफी कम है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसमें ओवरसीज पेड प्रिव्यूज भी शामिल हैं। मेकर्स की मानें तो फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर काफी बढ़ सकता है। ये जल्द ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ रुपए है। हालांकि उस हिसाब से फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। खबर है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स पहले ही खरीद लिए हैं। थिएटर से उतरने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications