Bad Newz Review: एंटरटेनमेंट से भरा है 'बैड न्यूज', विक्की कौशल ने फिल्म में डाली जान, कॉमेडी का लगा ऐसा तड़का
फिल्म- बैड न्यूज
स्टारकास्ट- विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया
डायरेक्टर- आनंद तिवारी
स्टार- ***
Bad Newz Review: अगर आप एक्शन और फैमिली ड्रामा देखकर थक गए हैं तो अब आप एक अच्छी कॉमेडी फिल्म का मजा ले सकते हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें आपको भरपूर रोमांस भी देखने को मिलेगा।
ये फिल्म आपको सिर्फ और सिर्फ एंटरटेन करेगी और बिना लॉजिक आप हंसते नजर आएंगे। ये फिल्म आज यानी 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही लोग इसे लेकर मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

क्या है फिल्म की कहानी
-फिल्म 'बैड न्यूज' में दिखाया जाता है कि लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन ये नहीं पता कि बच्चा किसका है। उनके एक्स हसबैंड विक्की कौशल का, या उनके बॉस एमी विर्क का।
-डॉक्टर बताते हैं तृप्ति डिमरी का बच्चा दोनों का है और ऐसा लाखों में एक केस होता है, जिसे 'हीट्रोपैटर्नल सुपरफेकेंडेशन' कहते हैं। अब बच्चे का बाप कौन, यही फिल्म की कहानी है। पूरी फिल्म में बच्चे के बाप के बारे में ही पता लगाया जाता है।
क्यों देखें ये फिल्म
-फिल्म 'बैड न्यूज' बिना लॉजिक के देखने वाली फिल्म है जिसे देखने के बाद आपको मजा आएगा। ये आपका पूरा एंटरटेनमेंट करेगी। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है। सेकेंड हाफथोड़ा सा निराश करती है। बीच-बीच में कई ऐसे सीन आते हैं जहां आप हंसते हैं, आपको मजा आता है।
-कॉमेडी के मामले में विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग से बाजी मारी है। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। ये फिल्म बिना दिमाग का इस्तेमाल करके देखना होगा। फिल्म में तृप्ति डिमरी कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। उनका कैरेक्टर थोड़ा ढीला पड़ गया है।
-फिल्म का स्क्रीनप्ले थोड़ा और अच्छा हो सकता था। थोड़ी और अच्छी कॉमिक सिचुएशन्स भी डाली जा सकती थी। विक्की की एनर्जी कमाल है और उनकी डांसिंग स्किल्स की भी जमकर तारीफ हो रही है।
स्टारकास्ट की एक्टिंग
-विक्की कौशल फिल्म की जान हैं, वो हर सीन में कमाल करते नजर आए हैं। वो चाप बेचने वाले अखिल चड्ढा के किरदार में दिखाई दे रहे हैं जो ओवर द टॉप है और विक्की ने इस किरदार को बखूबी निभाया है।
-एमी विर्क अच्छे लगे हैं, उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है। विक्की के साथ उनकी केमिस्ट्री भी अच्छी है। तृप्ति डिमरी का काम भी अच्छा है, वो फिल्म में काफी खूबसूरत लग रही हैं, हालांकि उनकी एक्टिंग और ज्यादा अच्छी हो सकती थी। नेहा धूपिया ने अच्छा काम किया है, अनन्या पांडे का कैमियो भी देखने में सही लगा है।
फिल्म का डायरेक्शन और म्यूजिक
-फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं। उनके पास बड़े स्टार्स थे और अगर स्क्रिप्ट में थोड़ा और दम होता तो ये और शानदार फिल्म बन सकती थी। सेकेंड हाफ पर और मेहनत करने की जरूरत थी। फर्स्ट हाफ कॉमेडी से भरपूर है।
-फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा है। पुराने गानों का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। 'तौबा तौबा' तो फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही हर जगह वायरल हो रहा है। फिल्म के म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications