Bad News BO Day 2: 'बैड न्यूज' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्म ने की मोटी कमाई
Bad News Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी के साथ अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
फिल्म बैड न्यूज में तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की जबरदस्त कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में मेकर्स के लिए ये फिल्म बैड न्यूज से गुड न्यूज साबित हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 8.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म उरी के बाद विक्की कौशल की ये दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में शानदार उछाल आया है। आंकड़ों की मानें तो, फिल्म ने शनिवार को देशभर 10.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
इसी के साथ फिल्म बैड न्यूज ने सिर्फ दो दिन में ही 18.55 करोड़ का शानदार कारोबार किया। अगर इसी तरह फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ती रही तो आने वाले हफ्ते में मेकर्स को काफी फायदा हो सकता है। बता दें कि फिल्म बैड न्यूज कुल 80 करोड़ के बजट में बनी है। खैर अगले वीकेंड में फिल्म का क्या हाल होगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि 'बैड न्यूज' का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा एमी विर्क नेहा धूपिया और शीबा चड्ढा लीड रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी में तृप्ति अलग-अलग मर्दों से पैदा हुए जुड़वा बच्चों को जन्म देती है और इसी के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घुमती है। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का पूरा तड़का है।












Click it and Unblock the Notifications