लौट आया बचपन का प्यार वाला सहदेव, हाथ जोड़कर शेयर किया वीडियो तो बादशाह ने किया कमेंट

मुंबई। सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनकर उभरे सहदेव दिर्दो एक्सीडेंट के बाद अब कैमरे के सामने आए हैं। सहदेव ने वीडियो बनाकर लोगों को जानकारी दी है कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। सहदेव लाल रंग का टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, उनके कान में इयरफोन और हाथ में घड़ी है। वीडियो में सहदेव कहते हुए दिख रहे हैं कि नमस्कार मैं सहदेव, अभी पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। आप सभी की दुआ और प्रार्थना के लिए धन्यवाद, डॉक्टर-स्टॉफ बहुत-बहुत शुक्रिया, धन्यवाद।

सड़क हादसे में लग गई थी गंभीर चोट

सड़क हादसे में लग गई थी गंभीर चोट

सहदेव लाल रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, उनके कान में इयरफोन और हाथ में घड़ी है। बता दें कि सहदेव का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनको काफी गंभीर चोटें आई थीं। उनके सिर पर भी चोट लग गई थी, जिसके बाद वो बेहोश हो गए थे।

बादशाह ने पोस्ट पर किया कमेंट

बादशाह ने सहदेव के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। बाकी लोग भी कमेंट करके सहदेव के ठीक होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहेदव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

बादशाह ने सहदेव के साथ बनाया था म्यूजिक वीडियो

बादशाह ने सहदेव के साथ बनाया था म्यूजिक वीडियो

28 दिसंबर को सड़क हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनको जिला अस्पताल में लाया गया था। सहदेव को वायरल गाना बचपन का प्यार के लिए देशभर में जाना जाता है। इस गाने का वीडियो वायरल होने के बाद बादशाह ने सहदेव के साथ म्यूजिक वीडियो बनाया।

सीएम बघेल ने भी किया था मदद करने का वादा

सीएम बघेल ने भी किया था मदद करने का वादा

सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी ट्वीट करके मदद करने का वादा किया था। सहदेव दिर्दो का अलग अंदाज में गाया गाना बसपन का प्यार इतना लोकप्रिय हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गए। सहदेव के स्कूल के एक शिक्षक ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में रैपर बादशाह ने रीमिक्स के तौर पर रिलीज किया।

सहदेव ने लोगों को कहा धन्यवाद

सहदेव ने लोगों को कहा धन्यवाद

सहदेव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शब्द कभी पर्याप्त नहीं होंगे। सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और डॉ. देवेंद्र नाइक सर को विशेष हार्दिक धन्यवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+