'द कश्मीर फाइल्स' के आगे अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' की धीमी शुरुआत, जानिए दो दिन का कलेक्शन

मुंबई, मार्च 20। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अगर किसी फिल्म का सबसे अधिक जलवा है तो वो 'द कश्मीर फाइल्स' का है। कमाई के मामले में यह फिल्म 125 करोड़ रुपए तक की कमाई कर चुकी है, लेकिन ऐसे में अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' की शुरुआत भी ठीक रही है। हालांकि उनकी फिल्मों की ओपनिंग जिस तरह से होती है, उस तरह से कमाई की शुरुआत नहीं हुई है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन के अंदर 24.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 11 करोड़ रहने का अनुमान

फिल्म की दूसरे दिन की कमाई 11 करोड़ रहने का अनुमान

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी 'बच्चन पांडे' का दूसरे दिन का कलेक्शन 11 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में दो दिन में इस कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपए का हो गया है। हालांकि यह प्रभावशाली शुरुआत नहीं है। कहीं न कहीं 'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से 'बच्चन पांडे' का पहला वीकेंड सुस्त ही रहा।

कश्मीर फाइल्स के आगे धीमी पड़ी 'बच्चन पांडे'

कश्मीर फाइल्स के आगे धीमी पड़ी 'बच्चन पांडे'

रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर फाइल्स की वजह से बड़े पर्दे पर आईं अन्य फिल्में कमाई के मामले में संघर्ष कर रही हैं। आपको बता दें कि कश्मीर फाइल्स एक कम बजट की मूवी है, लेकिन रोजाना यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है। आपको बता दें कि शनिवार को 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई 'बच्चन पांडे के मुकाबले अधिक रही है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस फिल्म की शुरुआत कितनी धीमी हुई है। वहीं कश्मीर फाइल्स की रिलीज का आज नौवां दिन है।

'बच्चन पांडे ' में कौन-कौन है?

'बच्चन पांडे ' में कौन-कौन है?

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। यह फिल्म कोरोना की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। अक्षय कुमार समेत बच्चन पांडे की पूरी टीम को यह उम्मद है कि रविवार को यह फिल्म कुछ कमाल कर सकती है। बच्चन पांडे 2014 की तमिल फिल्म जिगरथंडा की रीमेक है।

150 करोड़ के करीब पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स'

150 करोड़ के करीब पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स'

आपको बता दें कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस द कश्मीर फाइल्स की का जलवा है। विवेक अग्रिहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी तक 140 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। कम बजट में बनी फिल्म ने अभी तक कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्सपर्ट तो इस फिल्म की कुल कमाई 175 करोड़ रुपए तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी दिखाई है।

ये भी पढ़ें: जालीदार ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने कराया फोटोशूट, Photos देख हैरत में पड़े फैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+