बच्चन परिवार को लगा बड़ा धक्का, जया बच्चन की मां इंदिरा की तबीयत बिगड़ी, जानें क्या हुआ उनके साथ

Jaya Bachchan Maa Indira Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपनी बयानबाजी के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिलहाल जया बच्चन और उनके परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जया बच्चन की मां यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जया बच्चन की मां को है हार्ट की समस्या
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, गत 6 दिसंबर 2023 को जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को हार्ट की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि जल्द ही उनकी पेसमेकर सर्जरी की जाएगी। हार्ट बीट को नियंत्रित करने के लिए एक पेसमेकर, या कार्डियक पेसिंग डिवाइस डाला जाता है, जिसकी सर्जरी होगी। आपको बता दें कि जया बच्चन को हाल ही में फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर में देखा गया था, जहां वह इपने नाती अगस्त्य नंदा को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं।

Jaya Bachchan

अगस्त्य नंदा की हुई बॉलीवुड में एंट्री
फिल्म 'द आर्चीज' से शाहरख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है । फिल्म में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अगस्त्य नंदा के साथ लिपलॉक भी किया है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब धूम मचा रही है।

7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है 'द आर्चीज'
फिल्म 'द आर्चीज' में स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर के अलावा अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया है। फिल्म के प्रीमियर में सभी कलाकारों को एकसाथ स्पॉट किया गया था। ये फिल्म आज यानी 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के प्रीमियर पर अगस्त्य नंदा का हौसला बढ़ाने के लिए पूरा बच्चन परिवार मौजूद था जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन शामिल थीं।

इंदिरा भादुड़ी ने मनाया था अपना 90वां बर्थडे
इसके अलावा अगस्त्य नंदा के पापा निखिल नंदा, मां श्वेता बच्चन और बहन नव्या नवेली नंदा भी प्रीमियर में पहुंचे थे। इंदिरा भादुड़ी ने फरवरी 2020 में बच्चन परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उस समय पूरा बच्चन परिवार भोपाल पहुंचा था और बर्थडे के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+