Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के लिए लोगों ने कही ऐसी बात, सलमान खान के कैमियों ने मचाया धमाका

Baby John Social Media Review: बॉलीवुड के फेमस एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' आज यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।

फिल्म 'बेबी जॉन' की हो रही चर्चा
इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। रिलीज होने से पहले ही फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी। फिल्म को लोगों से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है वो हैं सुपरस्टार सलमान खान।

Baby John

सलमान खान ने निभाया कैमियो रोल
सलमान खान ने फिल्म 'बेबी जॉन' में कैमियो रोल निभाया है। अपने एक्शन पैक्ड कैमियो से सलमान ने पूरी लाइम लाइट लूट ली है। फिल्म में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी और साउथ की फेमस हीरोइन कीर्ति सुरेश भी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रहे ऐसे रिएक्शन

-आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान ने एजेंट भाई जान के तौर पर कैमियो किया है। सलमान खान के कैमियो सीन में वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं और वो सीटी भी बजाते हैं। सलमान अपने एक्शन रोल में छा गए हैं। ऐसे में लोगों को भाईजान खूब पसंद आ रहे हैं।

-एक यूजर ने एक्स पर लिखा है- नैचुरल ऑडियंस मेगास्टार सलमान खान के कैमियो की बात कर रही है। बाकी फिल्म को ठीक ठाक है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- बॉलीवुड वालों कुछ सीखो, क्या बाप लेवल का कैमियो है भाईजान का, टोटली पैसा वसूल। मैं सिर्फ कैमियो देखने के लिए पहुंचा था।

-वहीं एक और यूजर ने लिखा है- क्रिसमस पर मास लेवल भाई जान फुल फायर। आपको पसंद आएगी। एक शख्स ने लिखा है- इस फिल्म में हर तरफ सलमान खान की ही चर्चा हो रही है। सलमान खान की ग्रैंड एंट्री। वरुण धवन भी फेल लग रहे हैं।

तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है 'बेबी जॉन'
आपको बता दें कि लोगों को वरुण धवन का एक्शन भी पसंद आ रहा है लेकिन सलमान खान के कैमियो ने सबका दिल जीत लिया है। जानकारी के अनुसार ये मूवी तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। इस फिल्म के डायरेक्टर कलीस हैं जबकि इसके प्रोड्यूसर और राइटर एटली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+