Baby John Trailer: बेबी जॉन का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन से छाए वरुण धवन, फिल्म में 3 हसीनाओं का ग्लैमर
Baby John Trailer Hindi: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की नई फिल्म "बेबी जॉन" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोमवार शाम को निर्माताओं ने वरुण धवन की अगली फिल्म का तीन मिनट लंबा एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया। यह फिल्म एक्शन, इमोशन्स, और पारिवारिक ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण है।
ट्रेलर को देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए रोमांचक और मनोरंजक अनुभव लेकर आएगी। वरुण ने पहली बार एक्शन-थ्रिलर फिल्म में कदम रखा है। आइए फिल्म की कहानी की एक झलक और हसिनाओं के बारे में जानते हैं...

कहानी की एक झलक
फिल्म "बेबी जॉन" में वरुण धवन (Varun Dhawan) एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि उनकी बेटी उन्हें "बेबी" कहकर बुलाती है, लेकिन यह सिर्फ एक प्यार भरा नाम है। कहानी में भावनाओं के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन का तड़का है।
फिल्म में कौन-कौन हसीनाएं?
फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश (Actress Keerthy Suresh), वरुण की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) मुख्य खलनायक के रूप में एंट्री करते हैं और समाज में तबाही मचाते दिखते हैं। सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर का अंत वरुण धवन के दमदार डायलॉग और हिंसक रूप से होता है, जहां वे अपनी बेटी की रक्षा की कसम खाते हैं।
फिल्म में प्रमुख आकर्षण?
- वरुण धवन की दमदार परफॉर्मेंस: वरुण ने पहली बार एक्शन-थ्रिलर फिल्म में कदम रखा है। ट्रेलर में उनके किरदार की गहराई और ऊर्जा साफ नजर आती है।
- जैकी श्रॉफ का खलनायक अवतार: जैकी श्रॉफ एक खतरनाक खलनायक की भूमिका में हैं, जो फिल्म की सस्पेंस और थ्रिल को बढ़ाते हैं।
- संगीत और डांस: एस थमन का पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर और गाने "नैन मटक्का" पर वरुण और वामिका के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित करते हैं।
फिल्म को लेकर क्या बोले वरुण धवन ?
वरुण धवन ने कहा कि बेबी जॉन मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी गहरी है। निर्देशक ए. कालीस्वरन ने इस फिल्म को परिवार और समाज की बेहतरी के लिए प्रेरणा देने वाला प्रोजेक्ट बताया।
निर्माता मुराद खेतानी ने कहा कि हमने बेबी जॉन को एक ऐसे अनुभव के रूप में बनाया है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगा। प्रस्तुतकर्ता एटली ने फिल्म को महिलाओं की सुरक्षा और अच्छी पेरेंटिंग जैसे सामयिक विषयों से जोड़ते हुए इसे एक "सार्थक फिल्म" कहा।
कब होगी फिल्म रिलीज?
- रिलीज डेट: 25 दिसंबर 2024
- निर्माण: जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज, और सिने1 स्टूडियोज
- निर्देशक: ए. कालीस्वरन
ये भी पढ़ें- सनी देओल ने देखा 'वनवास' का ट्रेलर, भावुक होकर छलके आंसू; डायेरक्टर अनिल शर्मा ने कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications