Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का निकला दम, 7वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका
Baby John Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, वामिका गब्बी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की फिल्म 'बेबी जॉन' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। फिल्म रिलीज होने के 7 दिनों अंदर ही फुस्स साबित हुई है।
25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी 'बेबी जॉन'
मेकर्स को फिल्म 'बेबी जॉन' से काफी उम्मीदे थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का कोई जादू नहीं चल सका। फिल्म लोगों के दिलों दिमाग पर भी कोई असर नहीं कर पाई है। गत 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई 'बेबी जॉन' बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है।

'बेबी जॉन' का 40 करोड़ कमा पाना मुश्किल
एक तरफ जहां साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है, वहीं 'बेबी जॉन' को 40 करोड़ कमा पाना भी मुश्किल हो रहा है। 'बेबी जॉन' का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन कोई खास कमाई नहीं की है।
'बेबी जॉन' का 7वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने 7वें दिन 2.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि छठे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 32.65 करोड़ रुपए हो गई है।
फिल्म 'बेबी जॉन' की कुल कमाई
'बेबी जॉन' ने पहले दिन 11.25 करोड़, दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़, 5वें दिन 4.75 करोड़ और छठे दिन 1.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि नए साल के मौके पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है 'बेबी जॉन'
आपको बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। फिल्म 'थेरी' में साउथ के फेमस एक्टर थलापति विजय और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी नजर आई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन इसका हिंदी रीमेक कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications