Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' 6 दिन में ही हुई फुस्स, फिल्म ने कमाए बस इतने पैसे
Baby John Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' गत 25 दिसंबर 2024 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
'बेबी जॉन' का जादू नहीं चल पाया
क्रिसमस पर रिलीज होने की वजह से मेकर्स को लग रहा था कि फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लोगों पर 'बेबी जॉन' का जादू नहीं चल पाया।

'पुष्पा 2' ने 'बेबी जॉन' को नहीं दिया मौका
वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने भी 'बेबी जॉन' को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने का कोई मौका नहीं दिया। 'बेबी जॉन' को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इसी में फिल्म का बुरा हाल हो गया है। अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
कैसे हुआ था सुनील पाल का अपहरण? कॉमेडियन ने 'जहर के इंजेक्शन' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
'बेबी जॉन' ने छठे दिन कमाए इतने रुपए
180 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अब 35 करोड़ रुपए कमाना भी भारी पड़ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन करीब 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो बाकी दिनों की तुलना में बहुत कम है।
'बेबी जॉन' की कुल कमाई
'बेबी जॉन' ने पहले दिन 11.25 करोड़, दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़ और 5वें दिन 4.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब 6 दिन के बाद फिल्म की टोटल कमाई करीब 31 करोड़ रुपए हो गई है।
सलमान खान का कैमियो लोगों को आया पसंद
जानकारी के अनुसार वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म थेरी का रीमेक है। कलीस इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और एटली कुमार ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में सलमान खान का कुछ मिनट का कैमियो भी है जो कि लोगों को पसंद आ रहा है।
फिल्म 'बेबी जॉन' की कहानी
फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन ने जॉन नाम के किरदार का रोल निभाया है। फिल्म में जॉन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। हालांकि, जॉन पहले डीएसपी सत्य वर्मा हुआ करता था, लेकिन किसी कारण उसने सब कुछ छोड़ दिया और वो अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगा। अब डीएसपी सत्य वर्मा, जॉन क्यों बना इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications