Baby John: वीकेंड पर भी कोई कमाल नहीं कर पाई 'बेबी जॉन', वरुण धवन की फिल्म ने 4 दिन में की इतनी कमाई
Baby John Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' गत 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। मेकर्स को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन मूवी को दर्शकों का मिल जुला रिस्पॉन्स मिला है।
'बेबी जॉन' नहीं कर पाई कोई कमाल
मेकर्स को लगा था कि ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी, बल्कि 'पुष्पा 2' को भी कड़ी टक्कर देगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 'बेबी जॉन' को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई ओपनिंग डे को छोड़कर किसी भी दिन अच्छी नहीं रही है।

4 दिन में 'बेबी जॉन' ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बेबी जॉन' ने चौथे दिन करीब 4 करोड़ रुपए का कारोबरा किया है। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की फिल्म बेबी जॉन ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई कर बढ़िया ओपनिंग की थी।
फिल्म 'बेबी जॉन' का कुल कलेक्शन
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 4.75 करोड़ रुपए ही कमाए थे। इसके अलावा तीसरे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने चौथे दिन करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।
'बेबी जॉन' को नहीं मिला वीकेंड का फायदा
वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने आज यानी रिलीज के 24वें दिन बेबी जॉन से करीब 4 गुना से ज्यादा कमाई की है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा' भी वरुण धवन की फिल्म से आज 3 गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। 'बेबी जॉन' को वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
'थेरी' का हिंदी रीमेक है 'बेबी जॉन'
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' साउथ के फेमस एक्टर थलापति विजय की सुपरहिट मूवी 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। कलीस फिल्म 'बेबी जॉन' के डायरेक्टर हैं जबकि एटली इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने नेगेटिव रोल निभाया है। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी 'बेबी जॉन' में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications