'मैं तुम्हें मिस करूंगा', Babil Khan का हो गया ब्रेकअप! लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, जानें कौन है मिस्ट्री गर्ल?

Babil Khan Breakup: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी अब फिल्मों में कदम रख लिया है। वह अब अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीत रहे हैं। हालांकि वह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ब्रेकअप की तरफ इशारा करते हुए मूव ऑन करने की बात कही है। साथ ही एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Babil Khan

बाबिल खान का ये पोस्ट देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर का ब्रेकअप हो गया है। फैंस ने जब एक्टर का पोस्ट देखा तो तस्वीरें देखकर लोग खुश हो गए कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की लेकिन जब कैप्शन देखा तो फैंस के होश उड़ गए। दरअसल बाबिल खान ने अपने पोस्ट में दिल टूटने की बात कही है।

बाबिल खान ने गर्लफ्रेंड के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "मुझे लगता है कि आगे बढ़ना यह नहीं है कि आप कोशिश करें कि आपने जो प्यार किया है, वह छिपा कर रखें। हकीकत में आप कभी भी उन लोगों से आगे नहीं बढ़ते हैं जिनसे आपने प्यार किया है। प्यार आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है और वो आपको वही बनाता है जो आप खुद हो।"

बाबिल खान ने अपने पोस्ट में आगे गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए लिखा, 'मुझे तुम्हारे हँसते हुए आवाज बहुत पसंद है। जब तुम जाओगी तो मेरी ये मुस्कान भी अपने साथ ले जाना। मुझे एक बार फिर आधा बना जाओ। मुझे तुम्हें देखना बहुत ज्यादा पसंद है। मैं तुम्हारा सांस लेना भी याद करूंगा। मुझे तुम्हारा हाथ पकड़ना अच्छा लगता है। मुझे याद आएगा कि तुमको अपने टैटू से कितनी नफरत है। मुझे तुमको याद करना अच्छा लगता है। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबिल खान के ब्रेकअप की कई दिनों से खबरें सामने आ रही थी। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट दिया था। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड का नाम प्रकृति पावनी है। वह एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम में उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+