बाबा सिद्दीकी की अंतिम विदाई में सलमान खान की आंखें हुईं नम, करीबी दोस्त का कहा 'अलविदा', देखें वीडियो

Salman Khan: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर के बाद, बॉलीवुड अभिनेता और करीबी दोस्त सलमान खान अस्पताल पहुंचे। वहीं रविवार को सलमान ने बाबा के निवास पर जाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

सलमान खान का बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान भाईजान काफी इमोशनल हो गए। एक्टर के चेहरे पर अपने करीबी दोस्त की हुई यूं अचानक मौत का दर्द साफ नजर आ रहा है।

Baba Siddique

वीडियो में सलमान खान को बाबा सिद्दीकी के निवास के बाहर काले रेंज रोवर में बाबा सिद्धीक के निवास पर आते हुए देखा गया था। इस दौरान वह कड़ी सुरक्षा से घिरे हुए नजर आए। वीडियो में सलमान बाबा सिद्दीकी के निवास से निकलते हुए काफी इमोशनल हो गए थे। उनका चेहरा देख साफ पता चल रहा है कि वह अपने दोस्त की मौत से बुरी तरह टूट गए हैं।

बाबा सिद्दीकी की अंतिम विदाई में सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। एनसीपी नेता को अंतिम विदाई देने के बाद सलमान खान अपने घर के लिए रवाना हो गए। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक्टर की आंखों में आंसू देख फैंस को भाईजान की चिंता सताने लगी है।

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर सुनने के बाद, सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग रोककर अस्पताल जाने का फैसला किया, जहाँ उन्होंने सिद्दीकी के परिवार से मुलाकात की। इस घटना के बाद से सलमान लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं में मदद कर रहे हैं।

कहा जा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिलने के बाद से सलमान खान को नींद नहीं आ रही है और वह काफी परेशान हैं। फिलहाल एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने भी उन्हें घर ही रहने की सलाह दी है। साथ ही उनके परिवार वालों ने तमाम सेलेब्स से अनुरोध किया है कि वह फिलहाल उनसे मुलाकात ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+