Baba Siddique ने ही करवाई थी सलमान-शाहरुख की फिर से दोस्ती, हत्या की खबर सुन गम में डूबे सल्लू भाई
Baba Siddique friendship with salman khan shah-rukh khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या शनिवार की रात कर दी गई। एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर ने महाराष्ट्र की राजनीति में तहलका मचा दिया है। राजनीति जगत के नेताओं के साथ बॉलीवुड हस्तियों को बाबा की मौत से गहरा सदमा लगा है। इसकी वजह है कि मुंबई की राजनीति के दिग्गज नेता का बॉलीवुड से भी गहरा नाता था।
एनसीपी नेता बाबा सिद्ीकी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की गहरी दोस्ती थी। सलमान के अलावा शाहरुख खान समेत अन्य कई बड़े स्टार्स से बाबा की दोस्ती थी। इतना ही नहीं ये वो शख्स थे जिन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान की टूटी दोस्ती करवाई थी।

बाबा दें 49 साल तक कांग्रेस में रहे बाबा सिद्दीकी ने फरवरी 2024 में पार्टी छोड़कर अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावर ने कार से उतर कर बाबा पर छह राउंड गोलियां चला दी जिससे उनकी मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हो गई। हालांकि गोली चलाने वाले दो शूटर्स को अरेस्ट कर लिया है वहीं गोली चलाने वाले तीसरे शूटर की तलाश कर रही है।
दोस्त को खोने के बाद गम में डूबे सल्लू भाई
बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर से उनके मित्र सलमान खान को गहरा सदमा लगा है। सलमान ने खबर सुनते ही अपने रियालिटी शो बिग-बॉस की शूटिंग कैंसिल कर दी। हालांकि बाबा को गोली लगने की खबर सुन सलमान खान लीलावती अस्पताल जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें जाने की परमीश नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुन सलमान रो पड़े।
मुश्किल वक्त में हमेशा सलमान के साथ नजर आए बाबा
बता दें, जब सलमान खान जब हिट एंड रन केस में जेल में थे तब कोर्ट में हर सुनवाई के दौरान हमेशा बाबा एक्टर के परिवार के साथ नजर आते थे। सलमान खान और उनके परिवार की मुश्किल की घड़ी में बाबा ने खूब साथ दिया। सलमान के साथ अक्सर बाबा खास पार्टियों में नजर आते थे। इसके अलावा बाबा सलमान खान के साथ समाज सेवा के काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
ये भी पढ़ें- Baba Siddique Net Worth: सलमान खान के जिगरी दोस्त बाबा सिद्दीकी कितनी संपत्ति के थे मालिक? जिनकी हुई हत्या
बाबा ने करवाई थी सलमान-शाहरुख की दोस्ती
बाबा सिद्धीकी ही वो शख्स थ जिन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती करवाई थी। याद रहे 2008 में बॉलीवुड के दोनों खान के बीच एक पार्टी में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद सलमान और शाहरुख की पक्की दोस्ती टूट गई थी। नाराजगी दोनों के बीच में इतनी थी कि दोनों एक इवेंट में भी जाना नहीं पसंद करते थे।
बाबा ने ऐसे करवाई थी दोस्ती
पूर्व मंत्री बाबा जो कि अपनी भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 2013 में इफ्तार पार्टी की जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान दोनों को इनवाइट किया। जब इस पार्टी में दोनों का आमना-सामना हुआ तो बाबा सिद्ीकी के सामने सलमान और शाहरुख खान झगड़े के बाद सालों बाद एक दूसरे गले मिले। जिसके बाद दोनों सारी नाराजगी भुलाकर फिर गहरे दोस्त बन गए।












Click it and Unblock the Notifications