Baba Siddique Net Worth: सलमान खान के जिगरी दोस्त बाबा सिद्दीकी कितनी संपत्ति के थे मालिक? जिनकी हुई हत्या
Baba Siddique Net Worth:अजित पवार गुट के एनसपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार की रात बदमाशों ने गोली मार की हत्या कर दी। बाबा पर शूटर्स ने छह राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें तीन गोली उनके सीने और पेट में लगी। जिसके बाद जख्मी हालत में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
तीन बार कांग्रेस से विधायक रहे बाबा सिद्दीकी जो "बांद्रा बॉय" के नाम से प्रसिद्ध थे, उनकी महाराष्ट्र चुनाव से पहले हुई हत्या के बाद बवाल मच गया है क्योंकि बाबा सिद्दीकी राजनीति ही नहीं बॉलीवुड जगत के चहेते और नामी नेता थे।

कांग्रेस पार्टी से छात्र राजनीति शुरू करने के बाद तीन बार बांद्रा से कांग्रेस विधायक रहे बाबा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2024 को कांग्रेस छोड़ अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी। बाबा रमजान के महीने में भव्य रोज़ा इफ्तियार पार्टी करते थे।
सलमान खान के जिगरी दोस्त थे बाबा सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी की इफ्तियार पार्टी काफी मशहूर होती थी जिसमें बॉलीवुड के महशूर एक्टर और उनके जिगदी दोस्त सलमान खान, शाहरुख खान समेत और दिग्गज राजनेता, नामी हस्तियां शिरकत करती थी। आइए जानते हैं आलीशान जिंदगी बिताने वाले बाबा सिद्धीकी कितनी संपत्ति के मालिक थे?
ये भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: कौन थे NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी? जिनकी महाराष्ट्र चुनाव से पहले कर दी गई हत्या
बाबा सिद्दीकी की कुल संपत्ति
चुनावी हलफानामें के अनुसार बाबा सिद्धीकी 76 करोड़ की संपत्ति की संपति के मालिक थे हालांकि उसकी वास्तविक निवल संपत्ति के बारे में सटीक डिटेल उपलब्ध नहीं है।
करोड़ों की लग्जरी कारें और आलीशान घर
लग्जरी कारों के शौकीन बाबा के पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, रोल्स रॉयल फैंटम और बीएमडब्लू जैसी कई लग्जरी कारें और आलीशान बंगला है।
2018 ने जब्त की थी 462 करोड़ की संपत्ति
हालांकि 2018 में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छापामारी की थी जिसमें बाबा सिद्दीकी की 462 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी ने मुंबई में सिद्दीकी और पिरामिड डेवलपर्स के लगभग ₹462 करोड़ के 33 फ्लैट जब्त किए थे। यह कार्रवाई कथित तौर पर बांद्रा में झुग्गी पुनर्वास योजना में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications