Baba Siddique की मौत से सलमान खान का कनेक्शन, 10 हफ्ते बाद खुला बड़ा राज, दाखिल होगी चार्जशीट
Baba Siddique: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 27 दिसंबर2024 को सलमान खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि भाईजान के करीबी दिवंगत नेसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौते के केस की चार्जशीट दाखिल होने वाली है।
बाबा सिद्दीकी की मौत से सलमान खान का कनेक्शन
पूर्व राज्य मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हैरान कर दिया था। अब उनकी मौत के ढाई महीने बाद चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की हत्या का कारण उनका बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से कनेक्शन था।

26 आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान से बाबा सिद्दीकी की खास दोस्ती होने के कारण उन्हें जान से मारने का आदेश दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को मर्डर के मामले में एक हफ्ते में गिरफ्तार किए गए 26 आरोपियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल बिश्नोई का हाथ
पुलिस के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की तरफ से लगाए गए आरोप के अनुसार हत्या को एसआरए विवाद से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं मिल सका है। पुलिस अधिकारी का कहना है- हमने कुछ डेवलपर्स के बयान दर्ज किए थे लेकिन उनमें ऐसा कुछ सामने नहीं आ सका। हम संदिग्धों में से एक शुभम लोनकर उर्फ शुब्बू की तरफ से गोलीबारी के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर जो पोस्ट अपलोड किया गया था, उस पर यकीन कर रहे हैं।
फरार आरोपी ने कही थी बिश्नोई गैंग की बात
पुलिस ने बताया कि फरार शुभम लोनकर ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का ही हाथ था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई अभी कनाडा में छिपा हुआ है और उसे भारत लाने की कोशिश की जा रही है।
बेटे जीशान ने एसआरए का मुद्दा भी उठाया था
आपको बता दें कि दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसकी शुरुआत में एसआरए एंगल से जांच की गई थी। जीशान सिद्दीकी ने सरकारी अधिकारियों के साथ एसआरए मुद्दा भी उठाया था और पोस्ट में दावा किया था कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी गरीबों की जिंदगी और घरों की रक्षा करते हुए मारे गए थे।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार्जशीट तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट तैयार कर ली है और जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) कोर्ट में 26 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ इसे दाखिल किया जाएगा। इस चार्जशीट में अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और जीशान अख्तर को फरार आरोपी के तौर पर दिखाया गया है।
अक्टूबर 2024 में हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
आपको बता दें कि पूर्व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गत 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस घटना से पहले 14 अप्रैल 2024 को बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों ने सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications