Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने ली अच्छी ओपनिंग, पहले दिन छापे इतने करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों लग गई है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म ने पहले दिन पहले दिन अच्छी कमाई की है। ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की है। लेकिन टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'बागी 3' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ नहीं पाई।

'बागी 4' से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं। उसकी वजह ये थी कि फिल्म के साथ कोई बड़ी पिक्चर का ना रिलीज होना और इस फ्रैंचाइज की लेगसी होना। लेकिन शुरुआती आंकड़े देखकर मेकर्स और टाइगर श्रॉफ भी खुश नहीं होंगे।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 12 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। अनुमानित इसलिए क्योंकि अभी इस आंकड़ों में हेर-फेर संभव है। ऐसे में आंकड़ें अभी दुरुस्त हो सकते हैं। बागी एक बड़ी फ्रैंचाइज है, अगर ये फिल्म 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती है तो ये फ्रैंचाइज 500 करोड़ी बन जाएगी। ये टाइगर के करियर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये आंकड़े प्रारंभिक अनुमान हैं और वास्तविक आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है। फिल्म के इस ठीक-ठाक कलेक्शन ने निर्माताओं और प्रशंसकों दोनों को राहत दी है। टाइगर की फिल्म को देखने वीकेंड में लोग पहुंच सकते हैं।

ए. हर्षा के निर्देशन में बनी 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के अलावा हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ऐसे में फिल्म को कम से कम 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। तभी इसका बजट निकल पाएगा। फिल्म में इतना एक्शन है कि लोग उसे ही देखना पसंद कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+