पिता के निधन से टूटे सिंगर B Praak, फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं खो गया हूं, मैं टूट गया हूं

मुंबई। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों की दुनिया में मशहूर सिंगर बी प्राक के पिता का निधन हो गया है। सिंगर बी प्राक ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच खबर शेयर की कि उनके पिता का देहांत हो गया है। इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बी प्राक ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व ही उनके चाचा का भी निधन हुआ था।

b praak father varinder bacchan passed away he wrote emotional post

अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बी प्राक ने लिखा कि शब्द नहीं हैं, मैं सुन्न हो गया हूं, मैं खो गया हूं, मैं टूट गया हूं। पहले चाचा और अब आप। सच में आपकी बहुत याद आ रही है। मेरे गाने पर आपकी हर प्रतिक्रिया और मेरे लिए आपकी आंखों में खुशी के आंसू मैं हमेशा याद करूंगा डैडी। आई लव यू सो मच और मैं आपको बहुत याद करने वाला हूं। हमेशा मुझे और फैमिली को आशीर्वाद दें। RIP डैड, RIP लीजेंड।

बता दें कि बी प्राक के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और फैंस कमेंट कर गायक के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि बी प्राक के पिता भी खुद एक पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर भी थी। बता दें कि बी प्राक ने भी पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने एल्बम सॉन्ग मन भरया गाने से सिंगिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके अलावा बी प्राक ने साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के मशहूर गाने 'तेरी मिट्टी' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'बारिश की जाए', 'बेशर्म बेवफा', 'होए इश्क न', 'कुछ भी हो जाए', 'क्यों', 'फिलहाल', 'फिलहाल-2', 'जिनके लिए', 'जन्नत', 'मन भरया-2', 'पछताओगे', 'रांझणा', 'ओ साकी साकी', नाह गोरिए जैसे हिट गाने गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+