ताहिरा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा- हनीमून पर उनका ब्रेस्ट मिल्क पी गए थे आयुष्मान, बताया था पौष्टिक
मुंबई, 25 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नि ताहिरा कश्यप इन दिनों अपनी किताब 'द 7 सिन्स ऑफ बींग ए मदर' को लेकर चर्चा में हैं। किताब में उन्होंने अपनी और आयुष्मान की जिंदगी से जुड़े कई किस्से लिखे हैं। उन्होंने अपने और आयुष्मान के बैंकॉक पर हनीमून से जुड़ा एक किस्सा दिलचस्बप किस्सा भी लिखा है। इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर किया है। ताहिरा ने बताया है कि एक दफा आयुष्मान खुराना ब्रेस्ट मिल्क पी गए थे।

आयुष्मान ने पी लिया था ब्रेस्ट मिल्क
ताहिरा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी किताब में लिखे किस्से को शेयर किया है। ये किस्सा तब का है जब वो हनीमून पर बैंकॉक गई थीं। ताहिरा ने बताया कि तब उनका बच्चा सात महीने का था और इस ट्रिप पर जब उन्होंने ब्रेस्ट मिल्ड निकालकर रखा हुआ था तो आयुष्मान ने उसे प्रोटीक शेक में मिलाकर पी लिया था।

क्या था वो पूरा किस्सा
ताहिरा ने बताया है कि वो सात महीने के अपने बच्चे को माता-पिता के पास छोड़कर आयुष्मान के साथ बैंकॉक गई थीं। ताहिरा लिखती हैं- छोटा बच्चा होने के चलते मुझे बार-बार ब्रेस्ट मिल्क निकालना पड़ रहा था। होटल में पहुंचकर भी ये करना पड़ा। मैंने होटल जाकर अपना मिल्क निकाला और बच्चे का हाल जानने के लिए मां को फोन किया। कुछ देर में वापस कमरे में लौटी तो देखा कि बोतल खाली है। आयुष्मान प्रोटीन शेक में उसे मिलाकर पीने के बाद रिलैक्स कर रहे थे। मैंने पूछा तो बोले कि ये बहुत ज्यादा पौष्टिक और प्रोटीन शेक के साथ अच्छे से मिस्क भी हो गया।

एक दफा होटल में बच्चा भूलीं
ताहिरा कश्यप ने एक इंटरव्यू में अपने एक और दिलचस्प किस्से का भी खुलासा किया है। वो बताती हैं कि अपने बेटे विराजवीर के जन्म के कुछ समय बाद मैं अपने दोस्तों के साथ लंच करने एक रेस्टोरेंट गई थी। विराजवीर उस समय काफी छोटा था और मैंने उसने वहीं पालने में लिटाया हुआ था। हमने खाना खाया और इसके बाद जब हम लोग वहां से उठे तो मुझे अपना बैग लेना याद रहा, बिल चुकाना याद रहा, लेकिन मैं अपने बच्चे को भूल गई और उसे वहीं छोड़कर अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर जाने लगी। वेटर ने आकर मुझे कहा कि मैडम बच्चा तो ले जाइए।

ताहिरा के हैं दो बच्चे
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें पहला बेटा विराजवीर और दूसरी बेटी वरुष्का है। ताहिरा कश्यप कैंसर की शिकार भी हो चुकी हैं, जिससे अब वो पार पा चुकी हैं। वो बताती हैं कि जब वो बीमार पड़ी तो उनकी मां ने बच्चों सहित बाकी चीजों को संभाला था।

ताहिरा निर्देशन में आजमा रहीं हाथ
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की शादी को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, दोनों को बॉलीवुड के फेवरेट कपल के तौर पर देखा जाता है। आयुष्मान इस समय बॉलीवुड के व्यस्त सितारों में से एक हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'गूगली', 'छोटी सी बात रीमेक', 'अनेक', 'बधाई हो 2', 'एक्शन हीरो' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं ताहिरा कश्यप निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमा रही हैं। वो फिल्म 'शर्माजी की बेटी' से निर्देशन शुरू कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications