जानिए क्यों आयुष्मान खुराना को गे कम्युनिटी से लगता था डर, बोले- 'पता नहीं मेरे साथ क्या करेंगे'
मुंबई, 19 दिसंबर। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते है। उन्होंने ऐसी कई फिल्मों में काम किया है जिसके बारे में आम तौर पर लोग बात करने से भी कतराते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने एक अनुभव को शेयर किया है। आयुष्मान खुराना ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उस दौरान हुआ एक अजीबोगरीब किस्सा सुनाया है। आयुष्मान ने कहा कि कॉलेज के दिनों में एक समलैंगिक समुदाय ने मुझे बुलाया था, लेकिन उन्होंने डर के चलते उन्होंने जाने से मना कर दिया था।

LGBTQ पर आधारित है फिल्म
दरअसल, आयुष्मान खुराना की हाल ही में नई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज हुई है। जिसमें ट्रांस समुदाय द्वारा झेले जाने वाले भेदभाव और बहिष्कार को दिखाया गया है। हाल ही में आयुष्मान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, LGBTQ पात्रों वाली फिल्मों का निर्माण करना काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी फिल्मों में उस समुदाय से कलाकारों को शामिल करना आसान नहीं है।

13 साल की उम्र में पता चली ये बात
आयुष्मान ने आगे कहा कि, अतीत में ट्रांस कम्युनिटी के अनुभवों से उन्हें महसूस हुआ है कि ऐसे कलाकार खुद को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं और उन्हें लगातार इस बात का डर होता है कि फिल्मों के जरिए उनकी एक खास छवि गढ़ दी जाएगी। उन्होंने ट्रांस कम्युनिटी के बारे में जागरूकता की कमी पर चर्चा की और खुलासा किया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे, तब उन्होंने पहली ट्रांस समुदाय को जाना और समझा।

कॉलेज में नहीं गया था 'गे समुदाय' के पास
कॉलेज का किस्सा पूरा करते हुए आयुष्मान ने कहा, कॉलेज के दिनों में एक समलैंगिक समुदाय ने मुझे बुलाया था, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। उनके लिए मेरे मन में कोई द्वेष नहीं था, मुझे डर था कि पता नहीं मेरे साथ क्या करेंगे। उन्होंने अपने परिवार और अतीत के एक किस्से के बारें में बात करते हुए बताया कि, मैं एक रुढ़िवादी परिवार से हूं और मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले थे। 90 के दशक में एक हॉस्टल में दो लड़कियां थी, जो मेरे पिता के पास आई थीं।

पिता ने की थी मदद
आयुष्मान ने बताया कि उनमें से एक लड़की ऑपरेशन के जरिए लड़का बनना चाहती थी। उन्होंने कहा, तब मेरे पिता ने उसे को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाने का सुझाव दिया। हालांकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने तो लड़की को ऑपरेशन के लिए मना कर दिया लेकिन मेरे पिता ने उन्हें एक बड़े शहर जाने की सलाह दी। बाद में पता चला था कि लड़की ने ऑपरेशन करा कर जेंडर चेंज करा लिया है। उसने अपनी दोस्त से ही शादी की थी। अब उनकी शादी को 20-25 साल हो गए हैं।

लोगों को पसंद आ रही आयुष्मान की फिल्म
आपको बता दें कि, हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज हुई। इसमें आयुष्मान के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आई। वाणी ने फिल्म में एक महिला किन्नर का किरदार निभाया है। एक तरफ जहां फिल्म में वाणी कपूर के अभिनय की लोगों ने सराहना की है, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यदि वाणी की जगह कोई महिला किन्नर उस किरदार को निभाती तो और बेहतर होता। वहीं, आयुष्मान ने इस बहस को सही बताते हुए कहा कि समलैंगिक और किन्नर समुदाय के कलाकारों को सिनेमा की मुख्यधारा से जोड़ना कोई आसान काम नहीं है।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान ने गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की बॉयोपिक में काम करने की जताई इच्छा, कहा- कभी बनी तो वह रोल करेंगे












Click it and Unblock the Notifications