आयुष्मान ने गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की बॉयोपिक में काम करने की जताई इच्छा, कहा- कभी बनी तो वह रोल करेंगे
मुंबई। अपनी अलग-अलग फिल्मों से दर्शकों के बीच छाप छोड़ने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इस वर्ष ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की बॉयोपिक में बतौर हीरो काम करने की इच्छा जताई है। बता दें कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। आयुष्मान खुराना ने कहा कि मैं लगातार वास्तविक लोगों से इंस्पायर होता रहता हूं जो असाधारण चीजें करते हैं। अभी मैं नीरज चोपड़ा से बेहद प्रेरित हूं।

आयुष्मान ने कहा कि ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण जीतने के लिए उन्होंने जो संकल्प और प्रदर्शन किया, उसे सलाम करने की जरूरत है। अगर कभी भविष्य में उनकी बॉयोपिक बनी तो वह रोल करना चाहेंगे मैं उनकी जगह वो काम करना चाहूंगा। आयुष्मान ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियों का जश्न मनाने की जरूरत है और ऐसे नायकों के जीवन की कहानियों को देश भर के लोगों को बताने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ओलंपियन अपनी बायोपिक में खुद का रोल नहीं करना चाहते हैं तो वह इसमें काम करना पसंद करेंगे।
फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में मनवीर के रूप में आयुष्मान के अभिनय की तारीफ हो रही है। वह और वाणी कपूर इस ऑफबीट लव स्टोरी से सभी को इंप्रेस करने में कामयाब रहे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इसके अलावा, आयुष्मान अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में दिखाई देंगे।
आयुष्मान की हाल ही में आई फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने पर्दे पर दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। फिल्म के रिलीज के बाद अब सभी की निगाहें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। फिल्म ने पांच दिन में 18 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 4.87 करोड़, तीसरे दिन 5.91 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ वहीं इस फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.90 करोड़ की कमाई की है. यानी की टोटल इस फिल्म ने अब तक 18.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है












Click it and Unblock the Notifications