पिता को याद कर आयुष्मान खुराना हुए इमोशनल, पोस्ट कर लिखा, 'पहली बार ऐसा महसूस हो रहा..'
आयुष्मान खुराना पिता के निधन के बाद काफी दुखी हैं। अब एक्टर ने पिता की शोक सभा की कुछ फोटोज शेयर करते हुए ने एक इमोशनल पोस्ट किया।

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना लंबे समय से बीमार थे और 19 मई को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के जाने से एक्टर बुरी तरह टूट चुके हैं। अब एक्टर ने पिता की शोक सभा की कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
पिता के जाने से टूटे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में पिता को खोने का दर्द जाहिर किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मां का ख्याल रखना है और हमेशा साथ रहना है। पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है अपने पिता से। पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है पापा बहुत दूर और बहुत करीब है हमारे। थैंक यू पापा...आपकी परवरिश, प्यार, सेंस ऑफ ह्यूमर और इतनी ब्यूटीफुल मेमोरीज के लिए।'
एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
इस तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पी खुराना के जाने का गम ने उनकी पत्नी को तोड़ कर रख दिया। तस्वीरों में आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना अपनी मां को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट पर सेलेब्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा- 'इनका व्यक्तित्व मजबूत और शांत था. उनसे बात करके हमेशा अच्छा लगता था. भगवान तुम सभी को हिम्मत दे'।
कैसे हुआ पी खुराना का निधन?
बता दें कि, आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना जाने-माने ज्योतिषाचार्य थे। उन्होंने ने ही एक्टर को मुंबई जाने की सलाह दी थी। पी खुराना पिछले कुछ समय से दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। पंजाब के मोहाली उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं आ पाया और 19 मई को उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications