Dream Girl 2 BO Day 9: 100 करोड़ के क्लब से सिर्फ इतनी दूर है 'ड्रीम गर्ल 2', 9वें दिन की जबरदस्त कमाई
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जबरदस्त कमाई कर रही है। अब जल्द ही दूसरे वीकेंड पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
Dream Girl 2 BO Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर ने पूजा बनकर लाखों फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की लव स्टोरी के साथ कॉमेडी का तड़का फैंस को थिएटर तक आने में मजबूर कर रहा है। इसका सबसे बड़ा सबूत है कि फिल्म हर रोज जबरदस्त कमाई कर रही है। अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
9वें दिन की जबरदस्त कमाई
ड्रीम गर्ल 2 को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 4.7 करोड़ का बिजनेस किया था। आंकड़ों के मुताबिक ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन था। सैकनिल्क के मुताबिक अब फिल्म ने 9वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है। ड्रीम गर्ल 2 के 9वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो कुल 6 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने इन 9 दिनों में अब तक 77.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली।

100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर
वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ने 95.6 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते 100 करोड़ का कारोबार कर सकती है। ड्रीम गर्ल 2 जब से रिलीज हुई है तभी से अपना दबदबा बरकरार रखा है। फिल्म सनी देओल की गदर 2 को भी कड़ी टक्कर दे रही है।
ड्रीम गर्ल 2 की स्टारकास्ट
बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में रिलीज हुई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। जिसमें आयुष्मान खुराना के अपोजिट नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत की जगह अनन्या पांडे ने अहम किरदार निभाया। वहीं फिल्म की पूरा स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर और विजय राज जैसे कलाकार ने मुख्य किरदार निभाया।












Click it and Unblock the Notifications