Dream Girl 2 BO Day 4: मंडे टेस्ट में पास नहीं हुई आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2', कमाई में आई गिरावट

Dream Girl 2 BO Collection Day 4: बड़े पर्दे पर आयुष्मान खुराना 4 साल बाद फिर पूजा बनकर फैंस के दिलों को घायल कर रहे हैं। एक्टर ने सभी का दिल धड़का दिया है और लोग पूजा को देखने के लिए भारी तादात में सिनेमाघर जा रहे हैं। इसी के कारण फिल्म ने चौथे दिन यानि सोमवार को जबरदस्त कमाई की।

ड्रीम गर्ल 2 कर रही जबरदस्त कमाई
25 अगस्त को आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 थिएटर में रिलीज हो चुकी है। ये साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। अब 4 साल बाद आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर शानदार कमबैक किया है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

Ayushmann Khurrana

फिल्म ने चौथे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने ओपनिंग डे पर 10.69 का बिजनेस किया था। इसी के साथ ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना के करियर में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 14.02 करोड़ की कमाई कर ली। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 16 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन यानि सोमवार को फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही और कुल 4.70 करोड़ की कमाई की। ऐसे में इन चार दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने लगभग 45.41 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।

जल्द होगी 50 करोड़ के क्लब में शामिल
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर सभी का दिल जीता। फिल्म देख सभी हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे। उम्मीद है कि रक्षाबंधन वाले दिन फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी,​​सीमा पाहवा, और मनोज जोशी समेत कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+