An Action Hero Collection: दूसरे दिन धीमी हुई 'एन एक्शन हीरो' की चाल, अब तक कमाए सिर्फ इतने करोड़

आयुष्मान की 'एन एक्शन हीरो' रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

An Action Hero Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को शुक्रवार 2 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

Ayushmann Khurrana

एक्शन हीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2 दिसंबर को रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में आयुष्मान खुराना का एक्शन अवतार देखने को मिला। इसी वजह से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अगर एक नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि फैंस इस फिल्म से कुछ खास इंप्रेस नहीं हुए। जहां ओपनिंग डे यानी रिलीज वाले दिन फिल्म ने 1.31 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन धीमी गति से इजाफा हुआ। भारतीय फिल्म समीक्षक तरुण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 2.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर पूरे आंकड़ें पर नजर डालें तो फिल्म ने दो दिनों में कुल 3 से 4 करोड़ के आसपास कमाई की है।

30 करोड़ का बजट कमाना हुआ मुश्किल
आयुष्मान खुराना की ये फिल्म अगर इसी तरह कमाई करती रही तो आने दिनों में यह फिल्म फ्लॉप साबित होगी। हालांकि, कई यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद फैंस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं। कुल 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करोड़ों में मुनाफा कमा पाना काफी मुश्किल होता नजर आ रहा है।

आयुष्मान खुराना का रोल
फिल्म की बात करें तो, आयुष्मान खुराना ने काफी बेहतरीन एक्टिंग की है। वह एक फेमस एक्टर 'मानव' के रोल में नजर आए हैं। जो कि, गुंडे बने जयदीप अहलावत का पीछा करते हैं। निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर की इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार द्वारा प्रड्यूस की गई है। देखना होगा कि, आने वाले दिनों में इस फिल्म को फैंस की ओर से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+