एयरपोर्ट पर मां का हाथ थामे नजर आएं आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना, लोगों ने कही ऐसी बात

Ayushmann Khurrana and Aparshakti Khurrana: मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना अपनी मां का हाथ थामे अपनी गाड़ी की तरफ जाते नजर आए हैं। तीनों कैमरे के सामने मुस्कुराए भी।

ayushmann khurana

Ayushmann Khurrana and Aparshakti Khurrana: कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और उनके भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अपने पिता पी खुराना को खोया है। अब हाल ही में दोनों बेटे यानी आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना अपनी मां पूनम खुराना के साथ चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे हैं। इन तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों भाइयों को अपनी मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दोनों भाइयों ने अपनी मां पूनम का हाथ पकड़ रखा था।

मां का हाथ पकड़े नजर आए आयुष्मान और अपारशक्ति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना अपनी मां का हाथ पकड़कर अपनी गाड़ी की तरफ जाते नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देखकर दोनों भाई मुस्कुराए और कैमरे पर पोज भी दिया। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि अपारशक्ति ने अपनी मां से कुछ पूछा, जिस पर उन्होंने सिर हिलाया और वह मुस्कुरती हुई नजर आईं।

एयरपोर्ट का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में नजर आ रहा है कि पूनम खुराना ने ब्लैक एंड वाइट एथनिक वियर पहना हुआ है। वहीं बड़े बेटे आयुष्मान खुराना ग्रीन टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और स्नीकर्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगा रखा है। वहीं अपारशक्ति ब्लू टी-शर्ट, ट्राउजर और स्नीकर्स के ऊपर पीच शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों ऐक्टर्स ने अपने साथ बैग भी कैरी किया हुआ है।

मां का हाथ थामे भाइयों को देख खुश हुए लोग
आयुष्मना और अपारशक्ति खुराना का ये वीडियो देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा है- अपनों को खोने का गहरा दर्द देख सकता हूं। भगवान उन्हें खुश रखे। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- गुड मैन....मां और बाबा के रूप में भगवान हमारे करीब हैं। भगवान से मिले अपने अनमोल तोहफे का ख्याल रखें।

गत 19 मई को हुई थी पिता की मौत
आपको बता दें कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता पी खुराना एक बड़े ज्योतिषाचार्य थे। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। निधन से दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां गत 19 मई 2023 को उन्होंने दम तोड़ दिया था। पी खुराना के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पिता के अंतिम यात्रा पर दोनों बेटे आयुष्मान और अपारशक्ति बहुत ही इमोशनल नजर आए थे। पिता के शरीर को कंधा देते हुए दोनों की आंखें नम नजर आ रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+