Ayesha Takia के पति फरहान हुए गिरफ्तार तो भड़कीं एक्ट्रेस, बताया लोगों ने उनके साथ क्या-क्या किया?

Ayesha Takia: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया को सलमान खान की फिल्म वांटेड से पहचान मिली थी। हालांकि उन्होंने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इस बीच खबर आ रही है कि आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फरहान आजमी पर आरोप है कि उन्होंने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम इलाके में तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाई। इतना ही नहीं उन्होंने वहां के लोगों से झगड़ा कर खूब हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। अब इस मामले में आयशा टाकिया ने चुप्पी तोड़ी है।

Ayesha Takia

अब, आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पति और बेटे के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। उन्होंने लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए एक डरावनी रात थी... अभी-अभी यह पोस्ट देखी और इसे साझा करना ज़रूरी समझा। मैं सही समय पर और भी जानकारी दूंगी... मेरे पति और बेटे को बेरहमी से डराया-धमकाया गया और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। स्थानीय गुंडों ने उन्हें घंटों तक धमकाया और परेशान किया... यहां तक कि जब मेरे पति ने पुलिस को बुलाया, तो उन गुंडों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की।"

आयशा ने आगे बताया कि उनके पति और बेटे को बार-बार अपशब्द कहे गए। उन्होंने लिखा, "गोवा में महाराष्ट्र के लोगों के प्रति नफरत अब अकल्पनीय स्तर तक पहुंच गई है। मेरे पति और बेटे को सिर्फ इसलिए गालियां दी गईं क्योंकि वे महाराष्ट्र से हैं और बड़ी गाड़ी में थे। पुलिस ने मेरे पति के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी, जबकि वही 100 नंबर डायल कर मदद मांग रहे थे।"

आयशा ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, "हमारे पास इस पूरी घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज हैं, जिन्हें सही समय पर अधिकारियों के साथ साझा करेंगे। हम कानून का पूरा सहयोग कर रहे हैं और भारतीय न्याय प्रणाली पर हमारा पूरा विश्वास है।"

आयशा टाकिया ने 2004 में तार्ज़न: द वंडर कार फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सोचा ना था, सलाम-ए-इश्क, वांटेड, पाठशाला, और शादी नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, 2011 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। उन्होंने 2009 में अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन फरहान आज़मी से शादी की थी। फरहान, समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आयशा टाकिया को आ रहे धमकी भरे मैसेज, बैंक अकाउंट भी फ्रीज, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+