एक्ट्रेस आयशा टाकिया को आ रहे धमकी भरे मैसेज, बैंक अकाउंट भी फ्रीज, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। आयशा टाकिया के पति और सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फरहान ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से कहा है कि उनकी पत्नी, बहन और मां को एक शख्स परेशान कर रहा है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। आयशा टाकिया के पति और सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फरहान ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से कहा है कि उनकी पत्नी, बहन और मां को एक शख्स परेशान कर रहा है। फरहान ने मुंबई पुलिस पर इस मामले में कोई एक्शन नहीं लेने का भी आरोप लगया है। इतना ही नहीं, आयशा टाकिया का बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिया गया है।

फरहान ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फरहान ने ट्वीट कर लिखा, 'मुंबई पुलिस, मेरी पत्नी, मां और बहन को बार-बार परेशान किया जा रहा है। डीसीपी दहिया मेरे फोन और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने हमारे बैंक अकाउंट गैरकानूनी रूप से फ्रीज कर दिए है।' फरहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज को टैग करते हुए उनसे मदद करने के लिए कहा। उन्होंने डीसीपी दहिया से हुई बात का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर रिलीज किया।
ये भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत का खुलासा, 'मुझसे कहा- स्क्रीन पर किस करती हो तो प्राइवेट में सोने में क्या हर्ज है'
इसके साथ उन्होंने फोनकॉल का भी एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।
इसके कुछ ही देर बाद फरहान ने एक और ट्वीट में मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी देवेन भारती का शुक्रिया करते हुए फरहान ने लिखा कि उन्हें पुलिस पर पूरा यकीन है। खबरों के अनुसार फरहान पर उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर काशिफ खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। काशिफ ने फरहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यही व्यक्ति आयशा टाकिया को परेशान कर रहा है।
ये भी पढ़ें: VIRAL: किसी 'खास' के लिए हिना खान ने पूल के अंदर से पोस्ट की ये तस्वीर, आप भी देखिये












Click it and Unblock the Notifications