'अदनान के दबाव में आएशा ने कैबिन क्रू की नौकरी छोड़ी', इफ्फत का एक और सनसनीखेज खुलासा

Iffat Shaikh New Statement: टिक टॉक से फेमस हुए अदनान शेख इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी के वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से अदनान की बहन इफ्फत उनकी करतूतों को सबके सामने उजाकर कर रही हैं। वो लगातार अदनान पर हमला कर रही हैं। साथ ही उनकी बहन इफ्फत (Iffat) शिकायत भी दर्ज करवाई है।

हाल ही में अदनान ने आयशा नाम की लड़की से शादी की है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका नाम पर रिद्धि जाधव था और वो कैबिन क्रू का काम करती थी। उसने धर्म परिवर्तन कर अदनान से शादी की है। इफ्फत ने उनके बारे में भी बात की है। इसके साथ ही उन्होंने आएशा पर भी हमला किया है।

adnaan shaikh

उसे नहीं पसंद था मैं खेलूं
टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में इफ्फत ने बताया कि अदनान को नहीं पसंद था कि मैं खेल में आगे बढूं। वो मुझे पढ़ने भी नहीं देना चाहते थे। उसका मानना है कि लड़की का काम सिर्फ चूल्हा चौका करना है। आएशा पहले एक केबिन क्रू थी। अब वो जॉब नहीं करती है। उसके जॉब न करने की वजह भी अदनान की यही सोच हो सकती है। वो पहले कह चुका है कि जो चीजें मुझे नहीं पसंद वो नहीं करेगी।

अपराधी हमेशा अपराधी होता है
इफ्फत ने आगे बताया कि जब वह अस्पताल में अपने माता पिता से मिलने गईं थी, तब अदनान ने उन्हें मारना शुरू कर दिया है। अदनाना को कुछ घंटो के लिए जेल में हुई थी। लेकिन अगले ही दिन बेल पर बाहर आ गया। कोई इंसान जो अपराध कर रहा है, वो करता रहेगा। क्योंकि उसे पता है कि वो कुछ समय में बेल पर छूट जाएगा। इस बात का फायदा अपराधी हमेशा उठाता है। इफ्फत ने FIR पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अदनान की बीवी ने किया था फोन
इस मामले में इफ्फत ने कहा कि मुझे किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। मुझे नहीं पता वो किसी बारे में बात कर रहे हैं। क्योंकि अभी तक मुझे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला। अदनान मेरी पढ़ाई से भी खुश नहीं था। वो चाहता था मैं पढ़ाई ना करूं। उनकी ये सोच हमेशा से रही है कि लड़की को घर ही संभालना चाहिए। वो बहुत रूढ़ीवादी लड़का है। मेरी शादी के एक हफ्ते पहले आयशा का मुझे कॉल आया था। उसने मुझे कहा कि तुम भीख मांगने मत आना यहां। क्योंकि तेरा भाई तुझे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा। तब मैंने उसे कहा कि मेरे पास पापा हैं और अदनान का पैसा अपने पास रखे। मुझे उससे कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद मैंने बात नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+