होटल के बाहर आयशा खान के साथ हुई ऐसी घटना, रो-रोकर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, जानें क्या है मामला
Ayesha Khan Video: 'बिग बॉस 17' की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन आयशा खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में आयशा खान ने अपने साथ हुए एक दिल दहला देने वाली घटना के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनके साथ हैदराबाद में एक खौफनाक घटना हो गई है।
'बिग बॉस 17' में नजर आई थीं आयशा खान
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 17' में पहुंची आयशा खान तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा ने दावा किया था कि वो और मुनव्वर रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि शो में दोनों के बीच सब नॉर्मल दिखाया गया था। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती हैं।

आयशा खान के साथ हुई बदसलूकी
इसी बीच आयशा खान ने बताया है कि हैदराबाद में होटल के बाहर दो अनजान शख्स ने आयशा खान के साथ बदतमीजी की है। उन्होंने वीडियो में कहा कि दो अनजान लड़कों ने उनकी दोस्त का नाम लेकर उनसे मुलाकात की और फिर सुनसान रास्ते पर हाथ मिलाते हुए उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
हैदराबाद में दो लड़कों ने की छेड़खानी
वीडियो में इमोशनल होते हुए आयशा खान ने बताया है कि हैदराबाद में दो लड़के होटल के बाहर जब उनसे मिलने आए तो, उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस का सुबह से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जब दोनों लड़कों ने आयशा से हाथ मिलाया तो वो एक्ट्रेस का काफी अजीब लगा। फिर उन दोनों ने फोटो क्लिक कराने के लिए जबरदस्ती की और आयशा से पर्सनल नंबर भी मांगने लगे।
मॉडल और एक्ट्रेस हैं आयशा खान
आयशा खान ने आगे बताया- जब मैंने उन दोनों लड़कों से कहा कि तुम लोग मेरे मैनेजर से बात कर लेना, तो वो दोनों सुनसान रास्ते पर मेरे साथ बुरा बर्ताव करने लगे। आपको बता दें कि आयशा खान एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पिछले साल ही तेलुगू फिल्म 'मुखचित्रम' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। फिल्म के अलावा आयशा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications