'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार को आयशा जुल्का ने मुंह पर थूकने की क्यों दी मंजूरी? एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह

आयशा जुल्का ने बताया कि फिल्म खिलाड़ी के एक सीन के लिए उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार को उनके मुंह पर थूकने की मंजूरी देनी पड़ी। एक्ट्रेस ने अब इसकी असल वजह बताई

मुंबई, 23 सितंबर: 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी आयशा जुल्का ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हश-हश सीरीज से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी हिट फिल्मों में कुर्बान, जो जीता वही सीकंदर और खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया था। आयशा जुल्का ने फिल्म खिलाड़ी में लीड रोल कर रहे अक्षय कुमार के साथ एक सीन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए।

जब अक्षय कुमार ने आयशा के मुंह पर थूका था पानी

जब अक्षय कुमार ने आयशा के मुंह पर थूका था पानी

चलिए आपको पहले इस सीन के बारे में बताते हैं। यह सीन था साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी के एक गीत 'क्या खबर थी जाना का'। इस सीन में अक्षय कुमार मुंह में पानी भरकर स्वीमिंग पूल से बाहर आते हैं और मुंह में भरे पानी को आयशा के मुंह पर थूक देते हैं। आयशा ने बताया कि उन्हें इस सीन के बारे में पहले से पता था और वह इसके लिए तैयार भी थी।

आयशा जुल्का ने बताया इस चीज से थी दिक्कत

आयशा जुल्का ने बताया इस चीज से थी दिक्कत

एक इंटरव्यू के दौरान आयशा जुल्का ने ये दिलचस्प साझा किया और बताया कि, उन्हें इस पानी वाले सीन से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी उन्हें दिक्कत थी तो, कुछ चुनिंदा कपड़ों से जिन्हें ऑन स्क्रीन पहनना उनके लिए सहज नहीं था। वह कहती हैं कि, वह जब भी किसी फिल्म के लिए हां करती थीं तो प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी शर्तों को लेकर पहले ही चर्चा कर लेती थीं।

आयशा को अक्षय कुमार के साथ काम करना है पसंद

आयशा को अक्षय कुमार के साथ काम करना है पसंद

आयशा ने आगे बताया कि, उन्हें पसंद है कि वह शूटिंग सेट पर समय से पहुंचे। डायरेक्टर के मुताबिक काम करे और किसी भी तरह की परेशानी ना खड़ी करे। आयशा कहती हैं कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद था क्योंकि, उनकी कैमिस्ट्री अक्सर फैंस को पसंद आती थी। आयशा कहती हैं कि, वह बेहद खुश हैं कि अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक हैं।

कभी अक्षय के प्यार में दीवानी थीं आयशा

कभी अक्षय के प्यार में दीवानी थीं आयशा

अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का ने 'खिलाड़ी' के बाद 'वक्त हमारा है'', दिल की बाजी', 'जय किशन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन दिनों अक्षय कुमार और आयशा जुल्का के लव अफेयर की भी खबरें सामने आने लगी थी। खबरों के मुताबिक माना जाता है कि आयशा जुल्का का दिल टूटने के बाद उन्होंने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिया था।

आयशा जुल्का का वर्कफ्रंट

आयशा जुल्का का वर्कफ्रंट

आयशा जुल्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब जल्द ही हश-हश फिल्म से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। कुछ वेबसाइट ने अपने रिव्यू में फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग दी है। फिल्म में आयशा और जुही चावला को एकसाथ स्क्रीन शेयर करते देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस थ्रीलर फिल्म में सोहा अली खान, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और शहाना गोस्वामी भी अहम भूमिका में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+