'अब सलमान की मां या भाभी नहीं बन सकती...' एक वक्त पर भाईजान की हीरोइन रही इस एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा?

हाल ही में एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने अमेजॉन प्राइम वीडियो 'हश हश' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी कर लिया है। उन्होंने सलमान खान संग फिल्म करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 25 सितंबर: 19 के दशक में अपना जादू चलाने वाली आयशा जुल्का काफी शानदार एक्ट्रेस रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अमेजॉन प्राइम वीडियो 'हश हश' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी कर लिया है। एक वक्त पर सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी हिट थी। 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी', 'सरगम' और 'चाची 420' जैसी शानदार फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने अदाकारी का लोहा मनवाया है। अब उन्होंने एक बार फिर अपने कमबैक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। वहीं आयशा ने सलमान खान संग दोबारा काम करने को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है।

क्या बोलीं आयशा?

क्या बोलीं आयशा?

इंडियन एक्सप्रेस संग इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि आखिरकार क्यों उन्होंने डिजिटल शुरुआत करने का फैसला लिया। एक वक्त पर सलमान खान की हिरोइन रह चुकीं आयशा ने अब सलमान की भाभी या मां वाले रोल को लेकर भी रिएक्शन दिया है।

सलमान संग 1991 में किया डेब्यू

सलमान संग 1991 में किया डेब्यू

आयशा ने साल 1991 में आई सलमान खान की फिल्म कुर्बान से डेब्यू किया था। लंबे समय से सिनेमा से दूर रहने के बाद अब उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया है। इसके बारे में इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इससे बेहतर प्रोजेक्ट, टीम, निर्देशक, निर्माता और प्लेटफॉर्म मेरे लिए नहीं हो सकता था।

ओटीटी डेब्यू पर बोली ये बात

ओटीटी डेब्यू पर बोली ये बात

जब मुझसे पूछा गया तो मैंने तुरंत बोला कि मैं तैयार नहीं हूं। मैं घबरा गई थी। लेकिन अब मैं खुश हूं कि इसका हिस्सा हूं। मुझे इसके लिए अपने निर्देशक को धन्यवाद देना है। उन्होंने मुझे वही बनने का मौका दिया है, जो कि मैं हूं।

'फिर सालों गैप का क्या फायदा?'

'फिर सालों गैप का क्या फायदा?'

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे हमेशा वो नहीं मिला, जो मैं चाहती थी। मुझे ये कहने में बिल्कुल भी शर्म नहीं है कि मुझे ऐसी चीजों की पेशकश की जा रही थी, जो मैं नहीं करती। जब यही करना है तो इतने सालों के गैप का क्या फायदा। मैं वैसा महसूस नहीं कर रही थी इसलिए मना करती रही।

'लोग मुझसे नफरत करने लगे'

'लोग मुझसे नफरत करने लगे'

सच कहूं तो इन सालों में लोग मुझसे नफरत करने लगे थे कि ये मना क्यों कर रही है। ये कुछ भी नहीं कर रही है। लेकिन अब मैं बता सकती हूं कि मैं किस चीज का इंतजार कर रही थी।

बदलाव को बताया खूबसूरत

बदलाव को बताया खूबसूरत

एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैंने सलमान खान या किसी और को-स्टार संग काम किया है और मुझे उनकी भाभी या मां की भूमिका निभानी है, तो मुझे बेहद अजीब लगेगा। लेकिन अगर मेरा कैरेक्टर ऐसा है, जो मुझे मजबूत करता है, तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगी। ये बदलाव बेहद खूबसूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+