Ayesha Jhulka Birthday: जानें आयशा जुल्का ने क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री, शादी के 19 साल बाद भी नहीं बन पाईं मां

आयशा जुल्का ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन अचानक ही अपने हिट करियर को आयशा ने गुडबाय कह दिया। उनके इस फैसले से फैंस का दिल ही टूट गया था।

मुंबई, 28 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का एक समय पर हिंदी फिल्मों की डिमांडिंग हीरोइनों में से एक थीं। लोग उन्हें अपनी फिल्मों में बतौर हीरोइन लेने के लिए तरसते थे। अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेहद क्यूट अंदाज से आयशा जुल्का ने करोड़ों फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली थी। आयशा जुल्का ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन अचानक ही अपने हिट करियर को आयशा ने गुडबाय कह दिया। उनके इस फैसले से फैंस का दिल ही टूट गया था। आज आयशा जुल्का अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि क्यों आयशा जुल्का ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी थी और शादी के 19 साल बाद भी वह मां क्यों नहीं बन सकीं।

आयशा का जबरदस्त फिल्मी करियर

आयशा का जबरदस्त फिल्मी करियर

आयशा जुल्का ने साल 1991 में फिल्म 'कुरबान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से उन्हें अच्छी पहचा मिली थी। एक वक्त ऐसा भी था जब साल में आयशा की 4 से 5 फिल्में तक रिलीज होती थीं। आयशा ने जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, मेहरबान, दलाल, वक्त हमारा है, रंग, संग्राम और मासूम जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है। इसके अलावा आयशा जुल्का ने तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया था। आयशा ने अपने हिट करियर में अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ जबरदस्त काम किया था।

क्यों मां नहीं बनीं आयशा जुल्का

क्यों मां नहीं बनीं आयशा जुल्का

साल 2003 में आयशा जुल्का ने समीर वशी के साथ शादी कर ली थी। दोनों की शादी को करीब 19 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है। आयशा ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने खुद कभी मां नहीं बनने का फैसला किया था। आयशा ने कहा था- मेरे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं बच्चे चाहती ही नहीं। मैं अपने काम और सामाजिक कार्यों पर बहुत समय और एनर्जी इस्तेमाल करती हूं। ऐसे में बच्चों के साथ ये काम संभव नहीं।

बच्चों के बिना खुश हैं आयशा

बच्चों के बिना खुश हैं आयशा

उन्होंने आगे कहा था- मैं खुश हूं कि पूरे परिवार ने मेरे इस फैसले को स्वीकार किया है। समीर ने जिंदगी के विभिन्न पड़ाव में मुझे अभिव्यक्ति की आजादी देकर मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया है। साथ ही मैं जो भी करना चाहती थी उसमें मेरा सपोर्ट किया। मुझे कभी किसी तरह का प्रेशर महसूस नहीं हुआ। मैं और समीर बच्चों के बिना खुश हैं।

अब कहां हैं आयशा जुल्का

अब कहां हैं आयशा जुल्का

आपको बता दें कि आयशा जुल्का अब ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर अपना जीवन बिता रही हैं। आयशा जुल्का भले ही एक्टिंग से दूर हो गई हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा जुल्का के इंस्टाग्राम पर उनके कई लेटेस्ट फोटोज मौजूद हैं, जहां वो अलग अलग इवेंट्स में शिरकत करती नजर आती हैं।

पति का बिजनेस संभाल रही हैं आयशा

पति का बिजनेस संभाल रही हैं आयशा

जानकारी के अनुसार आयशा जुल्का इन दिनों अपने पति समीर के साथ मिलकर उनका बिजनेस संभाल रही हैं। आयशा जुल्का की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपए के आसपास है। उन्होंने कुछ समय पहले सैमरॉक कंस्ट्रक्शन कंपनी, एक क्लोथिंग लाइन, एक स्पा और बुटिक रिजॉर्ट गोवा में खरीदा है। फिलहाल आयशा पति के साथ बिजनेस को पूरा टाइम दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+