ऑरेंज बिकिनी में अवनीत कौर ने किया हॉट डांस, सोशल मीडिया पर लगा दी आग

अवनीत कौर ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है। लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें ऑरेंज कलर की बिकिनी के साथ स्काई ब्लू कलर के सी-थ्रू फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट पहने हुए देखा जा सकता ह

मुंबई, 30 मईः पिछले काफी समय से टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर टेलीविजन और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आग लगा रही हैं। वह टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड डीवास में से एक हैं। उन्होंने अब तक टीवी पर कई शोज किए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर रोज अपने फैंस के लिए अपनी बोल्ड एंड हॉट अवतार वाली फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि जल्द ही वह फिल्मी दुनिया में भी कदम रखती नजर आएंगी। फिलहाल अवनीत अपने काम के सिलसिले में मालदीव में मौजूद हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का आग लगा रही हैं।

avneet kaur

मालदीव में बिकिनी में किया डांस
मोनोकिनी और को-ऑर्ड सेट्स में तस्वीरें साझा करने के बाद अब अवनीत कौर ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है। लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें ऑरेंज कलर की बिकिनी के साथ स्काई ब्लू कलर के सी-थ्रू फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। इस हॉट एंड बोल्ड अवतार को धारण कर अवनीत मालदीव की हसीन वादियों में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का गाना 'ला ला ला' सुना जा सकता है। वीडियो में समंदर के बीच बने पुल पर खड़ी अवनीत कौर डांस करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि वीडियो की शुरुआत उनके बैक पोज से होती है। अवनीत के पास के एक साइकल भी खड़ी है। वीडियो को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन दिया है- लगदी मैं प्यारी। फैंस अवनीत कौर का ये बोल्ड अंदाज देख घायल होते नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में अवनीत कौर के लिए जमकर हार्ट और फायर इमोजीज ड्रॉप किए जा रहे हैं। कुछ फैंस ने तो पसीने छूटने वाली इमोजी भी शेयर किए हैं। उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है- हॉटनेस ओवर लोडेड।

नवाजुद्दीन के साथ आएंगी नजर
आपको बता दें कि अवनीत कौर जल्द ही बॉलीवुड के शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' एक्ट्रेस कंगना रनौत कंगना की होम प्रोडक्शन फिल्म है, जिसमें अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दर्शकों का मनोरंजर करते नजर आएंगे। इसके अलावा अवनीत कई वीडियो सॉन्ग्स में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+