फिल्म 'अवतार 2' ने दूसरे वीकेंड पर किया ये कमाल, भारत में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कर ली कमाई

Avatar 2 Box Office Collection: 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म 'अवतार 2' भी भारत में जोरदार कमाई कर रही है।

avatar

Avatar 2 Box Office Collection: हॉलीवुड की जानदार फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटाने में सफल हो रही है। दुनिया के बेहतरीन निर्देशकों में से एक जेम्स कैमरून ने साल 2009 में फिल्म 'अवतार' बनाई थी। अह उसके 13 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनाया गया है जिसका नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रखा गया है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है और इसी के चलते ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म कई तरह के रिकॉर्ड कायम करने की राह पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।

'अवतार 2' ने किया 850 मिलियन डॉलर्स का कारोबार

'अवतार 2' ने किया 850 मिलियन डॉलर्स का कारोबार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 दिन में फिल्म 'अवतार 2' ने दुनिया भर में लगभग 850 मिलियन डॉलर्स का कारोबार किया है। ये फिल्म अब 1 बिलियन की कमाई की तरफ बढ़ रही है। भारत में भी लोग इस फिल्म को लेकर काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म 'अवतार 2' भी भारत में जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करने की राह पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

क्रिसमस के दिन हुई 26 करोड़ रुपए की कमाई

क्रिसमस के दिन हुई 26 करोड़ रुपए की कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'अवतार 2' ने गत 25 दिसंबर (रविवार) को 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं इस फिल्म में गत 23 दिसंबर को 13 करोड़ और 24 दिसंबर को 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। गत 25 दिसंबर को फिल्म की कमाई में एक दमदार उछाल देखा गया जो कि क्रिसमस की छुट्टी के चलते संभव हुआ था। फिल्म 'अवतार 2' इस समय इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म बनी हुई है और थिएटर्स में दर्शकों की काफी भीड़ लगी हुई है।

दूसरे वीकेंड पर फिल्म की बेहतरीन कमाई

दूसरे वीकेंड पर फिल्म की बेहतरीन कमाई

भारत में रिलीज के दिन ही फिल्म 'अवतार 2' ने 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने, पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी फिल्म को थिएटर्स में भरपूर दर्शक मिले और पहले ही सप्ताह में इसका कलेक्शन 190 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो गया था। दूसरे वीकेंड में फिल्म 'अवतार 2' की कमाई लगभग 52 प्रतिशत कम हुई है। हालांकि इससे फिल्म पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।

250 करोड़ के पार हुई 'अवतार 2'

250 करोड़ के पार हुई 'अवतार 2'

गत 25 दिसंबर का कलेक्शन जोड़ने के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'अवतार 2' की कमाई 250 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस साल गिनी-चुनी बॉलीवुड फिल्में ही अच्छी कमाई कर पाई हैं। ऐसे में एक हॉलीवुड फिल्म का 250 करोड़ रुपए का बिजनेस करना एक बड़ी बात है।

साल 2022 की बड़ी हॉलीवुड फिल्म

साल 2022 की बड़ी हॉलीवुड फिल्म

जानकारी के अनुसार इस साल बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 269 करोड़ रुपये का था। वहीं फिल्म 'अवतार 2' थिएटर्स में जिस तरह परफॉर्म कर रही है, उस हिसाब से जल्द ही ये साल 2022 की किसी भी बॉलीवुड फिल्म से ज्यादा की कमाई कर लेगी। आपको बता दें कि इससे पहले भारते में हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'अवेंजर्स: एंडगेम' थी जिसने 373 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+