'काला चश्मा' में आंटियों ने किया धांसू डांस, एक ने काटा बवाल तो यूजर बोले- 'आंटी किसको बोला'

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बाद अब कुछ भाभियों और आंटियों ने इस ट्रेंड पर जबरदस्त वीडियो बनाकर इंटरनेट पर आग लगा दी है।

मुंबई, 28 अगस्त : सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कभी भी कुछ भी ट्रेंड में आ जाता है। इसी कड़ी में आजकल 'काला चश्मा' ट्रेंड काफी चर्चा में है। हर कोई इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बाद अब कुछ भाभियों और आंटियों ने इस ट्रेंड पर जबरदस्त वीडियो बनाकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्रिकेटर्स ने बनाया था वीडियो

क्रिकेटर्स ने बनाया था वीडियो

सोशल मीडिया पर काला चश्मा ट्रेंड काफी चल रहा है। जिसे देखो इस गाने पर वीडियो बनाता नजर आ रहा है। बीते दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इस ट्रेंड पर एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

वायरल हुआ भाभियों का वीडियो

इसी कड़ी में अब किटी पार्टी में शामिल हुई कुछ भाभियों का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ आंटियां किटी पार्टी का मजा लेती दिख रही हैं।

'काला चश्मा' में दिखाए मूव्स

'काला चश्मा' में दिखाए मूव्स

इस दौरान एक महिला उछलकर सबके बीच आती है और काला चश्मा गाने पर अपने मूव्स दिखाती हैं। उन्हें ऐसा करते देख और महिलाएं चीयर करती हैं। आंटियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जमकर की मस्ती

जमकर की मस्ती

महिलाएँ वीडियो में जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। म्यूजिक बजते ही सारी महिलाएं खूब मजे से डांस करती नजर आ रही हैं। इस मजेदार वीडियो को वीडियोडोनेशन.टेब नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

खूब ट्रेंड में है ये सॉन्ग

खूब ट्रेंड में है ये सॉन्ग

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है और हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो भी कर रहा है। फिलहाल आंटियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। यूजर्स उनके इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो को शानदार बता रहे हैं। तो कई यूजर्स आंटी रॉक्स कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+