अगले 3 महीने में अथिया शेट्टी से उनके बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल की हो सकती है शादी, ऐसे खुला राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडयिन क्रिकेटर केएल राहुल एक-दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अपने इस रिलेशनशिप में काफी खुश हैं। जल्द ही उनकी शादी हो सकती है।

मुंबई, 12 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई जगहों और इवेंट्स पर अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों कई बार एकसाथ वेकेशन इन्जॉय करते भी देखे गए हैं। हाल ही में, अथिया जर्मनी से अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल की सक्सेसफुल सर्जरी के बाद भारत वापस लौट आई हैं। जानकारी के अनुसार केएल राहुल को गत 8 जून को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान कमर में चोट लग गई थी। इसके बाद वह सर्जरी कराने के लिए जर्मनी पहुंचे थे जहां उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड अथिया भी मौजूद थीं। अब खबर आ रही है कि ये कपल अगले तीन महीने के अंदर ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों तरफ से शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नया घर लेते ही होगी शादी

नया घर लेते ही होगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडयिन क्रिकेटर केएल राहुल एक-दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अपने इस रिलेशनशिप में काफी खुश हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोनों हाल ही में अपने परिवार के साथ अपना नया घर देखने के लिए गए थे। ये सब केवल इसलिए था क्योंकि अथिया और राहुल शादी के बाद अपने नए घर में रहने के लिए जाएंगे। वह दोनों मुंबई में एक नया घर तलाश रहे थे ताकि शादी के बाद उसमें रह सकें।

तीन महीनों में होगी शादी

तीन महीनों में होगी शादी

वहीं इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की शादी अगले तीन महीने में हो सकती है। ये शादी मुंबई में आयोजित की जाएगी। कहा जा रहा है कि यह दोनों परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा फंक्शन होगा। जानकारी के अनुसार अपने खास और इस बड़े दिन के हर एक काम की तैयारी अथिया खुद देख रही हैं। वह हर चीज पर नजर रख रही हैं ताकि शादी समारोह में कोई कमी न रह जाए।

दोनों ने फैंस को दिया अपडेट

इसी बीच क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया और बताया कि वह अब ठीक हो रहे हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा है- सभी को नमस्कार। कुछ हफ्ते मुश्किल भरे रहे लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं और बहुत अच्छे से ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके मेसेजेस और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं।

शादी की तैयारियां हो चुकी हैं शुरू

शादी की तैयारियां हो चुकी हैं शुरू

खबर है कि तीन महीने के अंदर ही अथिया और केएल राहुल शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों की तरफ से अभी इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि शादी की तैयारियों को देखते दुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवारों ने शादी समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पहली बार दिखे साथ

पहली बार दिखे साथ

अथिया ने भी अपनी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ इसे पोस्ट किया है। आपको बता दें कि अथिया और केएल राहुल ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों पहली बार अथइया के भाई एक्टर अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग में एक साथ पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+