प्रेग्नेंट नहीं हैं अथिया शेट्टी, पापा सुनील शेट्टी के मजाक ने ये कर दिया, अब सामने आया ये बड़ा सच
Athiya Shetty and KL Rahul: टीवी के फेमस डांस रियलिटी शो में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। पापा सुनील शेट्टी के कमेंट के चलते उनकी बेटी अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी को लेकर बातें होने लगी थीं।
प्रेग्नेंट नहीं हैं अथिया शेट्टी
कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन अब खबर है कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट नहीं है और इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के हालिया एपिसोड के दौरान, सुनील शेट्टी ने अचानक ही 'नाना' बनने के बारे में बात की थी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली प्लानिंग
शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी को चिढ़ाया था कि वह किस तरह के 'नाना' बनेंगे। इस पर एक्टर ने जवाब दिया था- हां, अगले सीजन में जब मैं शो पर आऊंगा, तो मैं नाना की तरह ही इस मंच पर चलूंगा। उनके रिएक्शन से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अथिया शेट्टी और उनके पति केएल राहुल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
सुनील शेट्टी का नाना वाला मजाक
इस खबर के फैलने के बाद न तो अथिया और न ही उनके पति केएल राहुल ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी थी। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट नहीं हैं। इस चर्चा में कोई सच्चाई नहीं है। सुनील शेट्टी का नाना वाला मजाक बहुत ही अनौपचारिक तरीके से कहा गया था। उनके कमेंट का सभी ने गलत मतलब निकाला है।
अथिया शेट्टी ने नहीं किया कोई कमेंट
अथिया शेट्टी के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा है- ये एक मजेदार बात थी। सुनील शेट्टी ने इसे मजाक के तौर पर कहा था। अब वह भी इस बात से हैरान हैं कि उनकी टिप्पणी को सभी ने कैसे देखा है। दरअसल, वह ये चर्चा बिल्कुल नहीं चाहते थे। वह इस बात से अनजान थे। कई लोगों ने पूरी क्लिप नहीं देखी है और केवल सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया गया है।
'कपल खुद शेयर करेंगे खुशी की खबर'
शेट्टी परिवार के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है- अथिया और केएल राहुल शादीशुदा कपल हैं और फिलहाल इस फेज का मजा ले रहे हैं। वह जीवन के एक पड़ाव पर अपने परिवार को बढ़ाना चाहेंगे लेकिन अभी वो वक्त नहीं आया है। फिलहाल, प्रेग्नेंसी की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। जब भी ऐसा होगा, कपल इस खबर की घोषणा जरूर करेगा और लोगों के साथ इस खुशी को शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications