30 की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने फ्रीज करवाए थे अपने एग्स, कहा- मां के कहने पर ही.....
Priyanka Chopra Freeze Her Eggs: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे।

Priyanka Chopra Freeze Her Eggs: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफ कर कोई करता है। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। मॉडिलंग की दुनिया में अपना जादू चलाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासा किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से लेकर बच्चा होने तक के राज खोले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह 30 साल की थी तभी उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे।

प्रियंका ने 30 की उम्र में फ्रीज करवाए थे अपने एग्स
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैं अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस रहना चाहती थी। मैं नहीं चाहती थी कि मेरी कोई पर्सनल समस्या मेरे काम के रास्ते में परेशानी बनकर खड़ी हो। ऐसे में मैंने मेरी मां की सलाह मानी और 30 की उम्र में अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे।

प्रियंका ने कहा- मां के कहने पर किया ये काम
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- अपने एग्स फ्रीज करवाने के बाद मुझे स्वतंत्रता महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। ऐसे में सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां के कहने पर अपने एग्स फ्रीज करवा दिए थे। प्रियंका ने बताया कि ऐसा करने की सलाह उन्हें उनकी मां मधु चोपड़ा ने दी थी, जो कि एक महिला डॉक्टर हैं।

35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होना कठिन
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैं अपने सभी युवा मित्रों को बताना चाहती हूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। दरअसल 35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो बाहर काम करती हैं। इसके अलावा आज के लाइफस्टाइल के चलते भी 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। लेकिन इस समय साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप एग्स फ्रीज करवा सकती हैं तो जरूर कर लीजिए।

'मेरे रंग को लेकर कही जाती थीं कई बातें'
प्रियंका ने आगे बताया- जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो लोग कहते थे कि अगर आपका रंग गोरा होता तो आप जरूर सफल होतीं। आपको एकसाथ कई फिल्में ऑफर होतीं। लेकिन आप सांवली हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले मुझसे कहते थे, आइए आपको गोरा करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंग्लिश स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह एक रोमांटिक कॉमेडी 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications