करोड़ों की कौनसी हेराफेरी में पकड़ी गई एक्ट्रेस? पुलिस ने लुकआउट नोटिस किया था जारी

असम एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमी बोरा को उनके पति तारिक बोरा के साथ गुरुवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, ये घटनाक्रम करोड़ों रुपये के ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दंपती को डिब्रूगढ़ में पकड़ा गया। पुलिस नोटिस का जवाब न देने के बाद उनके और चार अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। ये नोटिस मुख्य आरोपी 22 वर्षीय बिशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया था।

Assam actress Sumi Bora

निवेशकों को ठगने में कथित रूप से शामिल कंपनी के मालिक फुकन को पिछले हफ्ते डिब्रूगढ़ में उनके मैनेजर के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने जांच अपने हाथ में ले ली और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोशल मीडिया पर सुमी बोरा और तारकिक बोरा की एक फोटो शेयर की जिसमें उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। कैप्शन में लिखा था कि अब खेल खत्म हो गया है। टीम एसटीएफ को बधाई। हालांकि, पोस्ट में उनके नाम का कोई भी जिक्र नहीं किया गया था।

सुमी बोरा ने इससे पहले लोकल टेलीविजन चैनलों को एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया था। उन्होंने दावा किया कि वे आत्मसमर्पण करेंगी और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी। ये बयान ऐसे समय पर आया, जब इस मामले को लेकर लोगों की खूब दिलचस्पी बढ़ी है।

बिशाल फुकन की गिरफ़्तारी इस जांच में अहम रही है। उनकी कंपनी निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के केंद्र में है।

जैसे-जैसे अधिकारी फुकन की कंपनी और उसके सहयोगियों के संचालन की गहराई से जांच कर रहे हैं, मामला आगे बढ़ता जा रहा है। सुमी बोरा जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की संलिप्तता ने इस चल रही जांच पर और अधिक ध्यान आकर्षित किया है।

जैसे-जैसे एसआइटी इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी, इससे जुड़े कई खुलासे और भी सामने आते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+