ASKSRK: क्या शाहरुख खान ने छोड़ दी स्मोकिंग? फैन के सवाल का किंग खान ने दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गए लोग
शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन चलाया और फैंस से बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से चार साल बाद शानदार कमबैक किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। अब जल्द ही एक्टर फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं।
शाहरुख खान चलाया आस्क शाहरुख सेशन
बता दें कि, शाहरुख खान अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए ट्विटर पर हर बार आस्क एसआरके सेशन चलाते हैं। ये सेशन लगभग 15 मिनट का होता है जिसमें किंग खान फैंस के दिलचस्प सवालों का जवाब देते हैं। कोई फैन उनके करियर को लेकर तो कोई उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछता दिखा।

फैन ने पूछा- 'स्मोकिंग छोड़ दी'
इस सेशन में एक फैन ने पूछा कि, 'क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है?' इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, , 'हां मैंने झूठ बोल दिया...मैं खुद ही कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं।' अब एक्टर के जवाब को जहां कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिया तो वहीं कुछ फैंस काफी इमोशनल हो गए। एक ने लिखा, 'आपको कभी कुछ नहीं होगा'।
क्या घर के काम कराती है गौरी खान?
एक फैन ने शाहरुख से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा 'ये हमेशा आपके पास बस 15 मिनट ही क्यों होते हैं? भाभी जी सारा काम आपसे ही करवाती हैं क्या?' जिसके बाद शाहरुख खान की हाजिरजवाबी ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि, 'बेटा, अपनी कहानी हमें ना सुना, जा घर की साफ-सफाई कर।'
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे अभिनेता लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications