हिमांशी खुराना के बर्थडे पर आसिम रियाज ने दिखाई मिस्ट्री गर्ल की झलक, आखिर कौन है एक्टर की नई गर्लफ्रेंड?
Asim Riaz Mystery Girl: बिग-बॉस 13 से फेमस हुए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। शो खत्म होने के बाद भी कपल ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन साल 2024 में आसिम और हिमांशी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया था।
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने अपने ब्रेकअप की वजह धर्म को बताया था। जबकि फैंस को उम्मीद थी कि कपल शादी का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन ब्रेकअप होने के बाद ऐसा लग रहा है कि आसिम रियाज अब अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। उन्होंने हिमांशी के बर्थडे पर मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है।

दरअसल, 27 नवंबर को हिमांशी खुराना ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर एक्ट्रेस को उनके फैंस और खास दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल संग फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। इन फोटोज में वह दोनों एकसाथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। हालांकि एक्टर ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील नहीं किया है।
फोटोज़ में, आसिम रियाज की मिस्ट्री गर्ल का चेहरा मास्क से ढका हुआ था। जहां आसिम ने पीली रंग की हुडी और काले ट्रैक पैंट्स पहनी थीं, वहीं उनके साथ बैठी मिस्ट्री गर्ल ने हरे रंग का कुर्ता पहना था और उसका चेहरा कैमरे से पीछे था, इसलिए वह दिखाई नहीं दे रही थी। आसिम ने पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं डाला, लेकिन उन्होंने "Black Life" गाने को जोड़ा।
हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद, मई 2024 में आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन आसिम लेदर जैकेट और सफेद शॉर्ट्स में हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनके साथ बैठी लड़की ने सॉफ्ट-टोन्ड ड्रेस पहनी थी। अगस्त 2024 में, आसिम ने फिर से ध्यान खींचा जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की की फोटो पोस्ट की। अब ये मिस्ट्री गर्ल कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
आसिम रियाज से अलग होने का फैसला बताते हुए, हिमांशी खुराना ने खुलासा किया था कि यह फैसला उनके अलग-अलग धार्मिक विश्वासों के कारण लिया गया था। दरअसल, टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में एक करीबी ने बताया कि आसिम हिमांशी पर यह दबाव डालते थे कि उसे क्या करना चाहिए या क्या नहीं, क्योंकि अभिनेत्री का अपना करियर भी है, जिसे वह आगे बढ़ाना चाहती थीं, इसलिए वह इस रिश्ते को जारी नहीं रख सकी।
ये भी पढ़ें: Asim Riaz मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए रोमांटिक, बौखलाई Ex GF हिमांशी खुराना, कहा- 'अगर मैं चुप हूं तो..'












Click it and Unblock the Notifications