बॉलीवुड डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल बेटे की भयानक हादसे में मौत, जानें क्या हुआ था उस रात
Ashwni Dhir Son Jalaj Dhir Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक अश्विनी धीर के बेटे की एक भयानक हादसे में मौत हो गई है। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे की मौत
खबर है कि भीषण सड़क हादसे ने डायरेक्टर अश्विनी धीर और उनके परिवार से सब कुछ छीन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे जलज धीर का भयानक कार एक्सीडेंट हुआ जिसमें उन्होंने इतनी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।

18 साल के बेटे का हुआ था कार एक्सीडेंट
अश्विनी धीर 'वन टू थ्री', 'यू मी और हम', 'क्रेजी 4', 'अतिथी तुम कब जाओगे', 'सन ऑफ सरदार' और 'गेस्ट इन लंदन' जैसी फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं। वहीं 18 साल के बेटे की मौत के बाद डायरेक्टर और उनका परिवार बुरी तरीके से टूट चुका है।
जलज धीर दोस्तों के साथ ड्राइव पर निकले थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे जलज धीर की मौत गत 23 नवंबर 2024 की सुबह हुई थी जब उनके दोस्त साहिल मेंधा कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। उस समय डायरेक्टर का बेटा जलज कार में अपने तीन दोस्तों के साथ मौजूद था।
ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स काफी नशे में था
आपको बता दें कि जलज धीर को अपने पिता सके साथ फिल्म हिसाब बराबर के लिए IFFI में शामिल होना था, लेकिन इस हादसे ने डायरेक्टर की जिंदगी ही बदल कर रख दी। कहा जा रहा है कि कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स काफी नशे में था। वह कार को करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था। ऐसे में उनकी कार अनियंत्रित होकर मुंबई के विले पार्ले में सर्विस रोड और पुल के बीच डिवाइडर से टकरा गई थी।
जलज और उनके दोस्त सार्थक की हुई मौत
इस हादसे में डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे जलज धीर के साथ साथ उनके एक और दोस्त सार्थक कौशिक की भी मौत हो गई है। वहीं दिवंगत जलज के दोस्त जिमी ने पुलिस को इस हादसे की पूरी जानकारी दी। इसके बाद गाड़ी चला रहे साहिल मेंधा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साहिल ने कार का कंट्रोल खो दिया और हादसा हो गया
पुलिस के अनुसार जलज अपने दोस्तों के साथ अपने घर पर ही मौजूद थे। वह सुबह के 3:30 बजे तक तीनों दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेल रहे थे। इसके बाद सभी दोस्तों ने अचानक ड्राइव पर जाने का प्लान बनाया। वह लोग जलज के घर से कार लेकर सबसे पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में डिनर के लिए रुके। इसके बाद तड़के करीब 4:10 बजे जब वह लोग घर वापस लौट रहे थे, तभी साहिल ने कार का कंट्रोल खो दिया और उसका एक्सीडेंट हो गया।
जलज के दोस्त जिमी ने पुलिस को दी जानकारी
जलज धीर के दोस्त जिमी ने पुलिस को बताया कि कार का एक्सीडेंट होने के बाद उसने वहां मौजूद दो लोगों की मदद से जलज को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचाया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सार्थक को भी जांच के बाद मृत पाया गया था।
अश्विनी धीर फिल्मों के अलावा टीवी में भी कर चुके हैं काम
वहीं दूसरी तरफ, जिमी और साहिल को मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद अश्विनी धीर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि अश्विनी धीर ने फिल्मों के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। वह 'घरवाली ऊपरवाली', 'ऑफिस ऑफिस', 'एलओसी- लाइफ आउट ऑफ कंट्रोल', 'लापतागंज', 'चिड़ियाघर' और 'नीली छतरी वाले' जैसे शोज के भी डायरेक्टर रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications