खा गए ना धोखा! Aishwarya Rai की हमशक्ल बनीं इंटरनेट सेंसेशन, यूजर्स बोले- "बाप रे! बिल्कुल ऐश जैसी
मुंबई, 01 सितंबर: रील्स और कंटेंट वीडियोज के जमाने में कब कौन सोशल मीडिया पर मशहूर हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के हमशक्ल इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस बीच अब बॉलीवुड की सबसे सुंदर अदाकारा ऐश्वर्या राय की एक हमशक्ल भी जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

कोई भी खा सकता है धोखा!
एक बार देखने पर कोई भी धोखा खा सकता है कि यह असल में ऐश हैं, लेकिन यह ऐश्वर्या नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिता सिंह हैं। आशिता की एक-एक वीडियोज पर मिलियन में व्यूज आते हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में आशिता सिंह एक ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ लिप-सिंक कर रही हैं। जिसके एक्सप्रेशन देखकर आपको ऐसा लगेगा कि वह और कोई नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय हैं।

ऐश की हमशक्ल का नाम आशिता सिंह
ऐश की फिल्मों के डायलॉग्स के साथ लिप-सिंक करने के आशिता सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद आशिता सिंह अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। अब हाल ही में आशिता ने अपना एक हालिया वीडियो के वायरल होने के बाद फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं।

24 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आशिता ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ लिप-सिंक कर रही हैं। वीडियो को 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली आशिता को देखकर इंटरनेट पर यूजर भी हैरान हैं। लोगों ने एक बार तो यही माना की ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम रील्स बना रही हैं।

यूजर्स भी कंफ्यूज
वीडियो के कमेंट पर यूजर ने लिखा कि यह ऐश्वर्या है। ऐसे ही एक और यूजप ने कमेंट किया "बाप रे! तुम बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी दिखती हो।" बता दें कि इंस्टा पर 2 लाख 40 हजार से ज्यादा फोलोवर्स के लिए आशिता सिंह वीडियोज बनाती हैं। उनकी सिर्फ शक्ल ही नहीं, बल्कि उनकी हर अदाएं भी ऐश्वर्या से मिलती जुलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications