तलाक से बुरी तरह टूट गए थे आशीष विद्यार्थी, फिर ऐसे हुई दूसरी पत्नी रुपाली बरुआ से मुलाकात, साझा किया किस्सा
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की। हाल ही में एक्टर ने दूसरी पत्नी के साथ पहली मुलाकात का खुलासा किया।

Ashish Vidyarthi Rupali Barua: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ से शादी की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी रूपाली से कब और कैसे मिले।
रूपाली से कैसे हुई आशीष की मुलाकात?
25 मई को आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से कोलकाता में कोर्ट मैरिज की। जिसकी वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए। वहीं अब एक्टर ने पत्नी रुपाली संग अपनी पहली मुलाकात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने पहली पत्नी राजोशी उर्फ पीलू विद्यार्थी से अलग होने का दर्द जाहिर किया।
एक्टर ने साझा किया किस्सा
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी पत्नी रुपाली संग पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं पिछले साल एक व्लॉगिंग असाइनमेंट्स के दौरान रुपाली से मिला था। जिसके बाद मैंने उनसे बातचीत करनी शुरू की तो मुझे पता चला कि रुपाली एक बड़े दर्द से गुजरी हैं।'
रूपाली के पहले पति का हो गया था निधन
बता दें कि, रूपाली ने पहले पति को करीब 5 साल पहले खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने दोबारा शादी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया। जब आशीष विद्यार्थी की रूपाली से पहली मुलाकात हुई तो उन्होंने नई शुरूआत के बारे में बातचीत की और उन्हें एहसास हुआ कि, वो दूसरी शादी कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, आशीष विद्यार्थी की उम्र जहां 57 वर्ष की है तो वहीं रूपाली 50 साल की हैं।
पहली पत्नी के तलाक से टूट गए थे एक्टर
इसके अलावा आशीष ने अपनी पहली पत्नी राजोशी संग तलाक पर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि, "पीलू से अलग होने में मुझे काफी दर्द हुआ था और हम दोनों के लिए यह काफी मुश्किल रहा है। लेकिन फिर आपके पास एक चॉइस है। क्या आप इससे निपटना चाहते हैं या आप इसके साथ रहना चाहते हैं? और फिर इसी में जिंदगी निकल जाती है।" बता दें कि आशीष और राजोशी का एक बेटा भी है जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है और उसकी उम्र 23 साल है।












Click it and Unblock the Notifications