आशा पारेख के साथ काम करने वाले लोग उनसे क्यों डरते थे? एक्ट्रेस ने खुद बताई चौंकाने वाली सच्चाई

आशा पारेख ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स शुरुआत में उनसे बेहद डरते थे।

मुंबई, 1 अक्टूबर: आशा पारेख अपने समय की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। अपने करियर में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। आशा पारेख ने देव आनंद, शम्मी कपूर और राजेश खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया कि उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स से भले ही बाद में उनकी दोस्ती हो गई हो, लेकिन शुरुआत में वे आशा से काफी डरते थे। एक्ट्रेस ने खुद इसका कारण भी बयां किया है।

हिचकिचाते थे स्टार्स

हिचकिचाते थे स्टार्स

आशा पारेख ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले स्टार्स बेहद हिचकिचाते थे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शादी के लिए उनका हाथ तक मांगने में लोगों को डर लगता था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने इसके पीछे की वजह के बारे में खुलकर बात की है।

आशा पारेख ने बताई सच्चाई

आशा पारेख ने बताई सच्चाई

कनेक्ट एफएम कनाडा से बात करते हुए आशा पारेख ने अपनी मां सुधा उर्फ सलमान पारेख के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां ही मेरा सहारा रहीं। वो मेरे जीवन की रीढ़ थी। मेरे लिए सब कुछ थीं। इकलौती संतान होने के चलते मैं थोड़ी बिगड़ी हुई थी।

बेहद स्ट्रिक्ट थीं मां

बेहद स्ट्रिक्ट थीं मां

जब एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मां ने कैसे उन्हें प्रोटेक्ट किया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां बेहद स्ट्रिक्ट थीं। उन्होंने कभी भी किसी को मेरे पास नहीं आने दिया।

'कोई मेरे पास नहीं आता था'

'कोई मेरे पास नहीं आता था'

आशा ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता लेकिन कोई मेरे पास नहीं आता था। डरते थे। साफ शब्दों में कहूं तो कई एक्टर्स ऐसे थे, जो मुझसे काफी डरते थे। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों था। लेकिन कुछ वक्त बाद हमने बात की और दोस्त भी बन गए। लेकिन पहले तो बहुत डरते थे।

'पेरेंट्स ने डाउन टू अर्थ रखा'

'पेरेंट्स ने डाउन टू अर्थ रखा'

एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे पेरेंट्स ने मुझे हमेशा जमीन से जोड़े रखा है। उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं दिया कि मैं स्टार हूं। एक्ट्रेस की इस बात पर फैंस काफी खुशी जता रहे हैं। वे एक्ट्रेस को एकदम सिंपल बता रहे हैं।

अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री

अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री

बताते चलें कि हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक्ट्रेस को ये पुरस्कार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+