शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं ये एक्ट्रेस, ऐसा दीवानापन कि आप सोच नहीं सकते, अधूरी मोहब्बत का 'ऐसा दर्द'
Asha Parekh: बॉलीवुड की गोल्डन एरा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, जिनकी खूबसूरती और अभिनय ने 60-70 के दशक में लाखों दिल जीते थे, उनकी लव लाइफ हमेशा रहस्य बनी रही। शोहरत, कामयाबी और नाम के शिखर पर पहुंचने के बावजूद आशा पारेख ने कभी शादी नहीं की। आखिर क्यों?
आशा पारेख की अधूरी मोहब्बत
इसकी वजह थी आशा पारेख की जिंदगी की एक अधूरी मोहब्बत जिसने उन्हें ताउम्र सिंगल रहने का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। आशा पारेख का नाम उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं।

सख्त उसूलों के चलते आशा पारेख ने कभी नहीं की शादी
-'जिद्दी', 'आन मिलो सजना', 'तीसरी मंजिल', 'प्यार का मौसम' जैसी फिल्मों में आशा पारेख के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। कम उम्र में ही वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं।
-जहां प्रोफेशनल लाइफ में आशा पारेख ने हर मुकाम हासिल किया, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ अधूरी रह गई। उन्होंने प्यार जरूर किया लेकिन अपने सख्त उसूलों के चलते कभी शादी नहीं की।
कौन थे वो डायरेक्टर, जिनसे आशा पारेख को हुआ प्यार?
-आशा पारेख का दिल जिस शख्स के लिए धड़का था, वह कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन थे। नासिर हुसैन रिश्ते में आमिर खान के चाचा लगते थे और हिंदी सिनेमा के सफल डायरेक्टर-राइटर रहे।
-नासिर हुसैन के बेटे ही आमिर खान को सुपरस्टार बनाने वाली दोनों फिल्में, 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' के डायरेक्टर थे। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के चर्चित डायलॉग नासिर हुसैन ने खुद लिखे थे।
'मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती थी'
-आशा पारेख और नासिर हुसैन ने 7 फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें 'बहारों के सपने', 'प्यार किसी से होता है', 'प्यार का मौसम' जैसी चर्चित मूवीज शामिल हैं। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं लेकिन नासिर हुसैन पहले से ही शादीशुदा थे। इसी वजह ये रिश्ता टूट गया था।
-एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- मेरी जिंदगी में एक ऐसा शख्स था, जिससे मैं बहुत प्यार करती थी लेकिन वह पहले से शादीशुदा था। मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती थी और न ही किसी की सौतन बनना चाहती थी। यही वजह थी कि मैंने शादी न करने का फैसला लिया।
-आशा पारेख ने ये भी बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह शादी करें लेकिन उनका मानना था कि वह सिर्फ शादीशुदा कहलाने के लिए शादी नहीं करना चाहती थीं।
17 साल की उम्र में किया था फिल्मों में डेब्यू
आशा पारेख ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। बेहद कम उम्र में ही उन्हें नासिर हुसैन से प्यार हो गया था। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन आखिरकार आशा पारेख ने इस रिश्ते को खुद खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications