'मैं सिर्फ 20 साल की थी उसने मुझे अकेले में...', आशा नेगी के साथ हुआ था डरावना हादसा, बयां किया दर्द

Asha Negi On Casting Couch: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई कलाकार कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेसेस से लेकर कई मेल स्टार्स का नाम भी मौजूद है।

कास्टिंग काउच को लेकर आशा नेगी का खुलासा
कास्टिंग काउच का खुलासा करते हुए कई एक्ट्रेसेस ने बताया है कि उन्हें काम के बदले समझौता करने के लिए कहा गया था। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस आशा नेगी भी शामिल हो गई हैं। टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक में धूम मचा रही आशा नेगी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।

asha negi

20 साल की उम्र में आशा नेगी के साथ हुआ था ये सब
हाउटरफ्लाई से बातचीत के दौरान आशा नेगी ने अपने डरावने कास्टिंग काउच अनुभव के बारे में लोगों को बताया है। आशा नेगी ने बताया कि जब उनके साथ डरावना हादसा हुआ था तब वह सिर्फ 20 साल की थीं। एक्ट्रेस ने कहा- उस समय कॉर्डिनेटर हुआ करते थे जो काम देते थे। मैं भी एक कॉर्डिनेटर से मिली थी। उसने मुझे अकेले मिलने के लिए बुलाया था।

'हीरोइन बनना है तो ये सब करना पड़ेगा'
आशा नेगी ने कहा था- सच कहूं तो वो अपनी बातों से मुझे रिझाने और लगभग मेरा ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था कि ऐसा ही होता है और तुम इसी तरह बढ़ोगे। उन्होंने मुझसे सीधा कहा हीरोइन बनना है तो ये सब करना पड़ेगा, जितनी भी बड़ी टीवी एक्ट्रेसेस हैं, सभी ने ऐसा किया है, तुम्हे भी करना पड़ेगा।

'मैं बहुत डर गई थी लेकिन मैंने साहस से काम लिया'
आशा नेगी ने बताया कि कॉर्डिनेटर ने उनसे सीधे तौर पर समझौता करने के लिए नहीं कहा था, लेकिन उन्होंने उसके इरादों को भांप लिया था। आशा ने कहा- मैंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उस समय मैंने आत्मविश्वास से काम लिया, लेकिन वास्तव में में मैं काफी डरी हुई थी। मैंने ये सारी बात अपने एक दोस्त को भी बताई लेकिन उसे सब सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई।

'खतरों के खिलाड़ी 6' में नजर आई थीं आशा नेगी
आशा ने आगे बताया- मेरे दोस्त ने मुझसे बस इतना कहा कि ये सब होता है। ये बहुत नॉर्मल है। वो बिल्कुल भी हैरान नहीं था। आशा नेगी ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी देशमुख किर्लोस्कर का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। बाद में वह 'बारिश' सीरियल में गौरवी करमरकर के रूप में दिखाई दी थीं। वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 6' में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+